{"_id":"615d2c338ebc3e62646708d8","slug":"vidyulekha-raman-slams-trollers-who-asked-when-she-is-getting-divorce-as-she-is-wearing-swimsuit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: विद्युलेखा के स्विमसूट पहनने पर ट्रोल्स ने पूछा- तलाक कब है? मिला ऐसा जवाब कि बोलती हो गई बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: विद्युलेखा के स्विमसूट पहनने पर ट्रोल्स ने पूछा- तलाक कब है? मिला ऐसा जवाब कि बोलती हो गई बंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विद्युलेखा रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सोशल मीडिया पर सितारों को जहां उनकी तस्वीरों और लुक्स के लिए तारीफ मिलती है तो वहीं कई बार वो ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाते हैं। खासकर अभिनेत्रियों को अक्सर बिकिनी, स्विमसूट या छोटे कपड़े पहनने पर यूजर्स खरी-खोटी सुनाने लगते हैं। हाल ही में इसका शिकार दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और कॉमेडियन विद्युलेख रमन हुई हैं। विद्युलेखा रमन इन दिनों अपने पति संजय संग हनीमून इंजॉय कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने बीच पर मस्ती करते हुए स्विमसूट में अपनी तस्वीर साझा कर दी।
तेलुगु अभिनेत्री ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
पीले रंग के फ्लोरल स्विमसूट में विद्युलेखा काफी कूल लग रही थीं लेकिन कुछ यूजर्स को उनका बोल्ड अंदाज पसंद नहीं आया। उन्होंने बताया कि इस तस्वीर को साझा करने के बाद कमेंट के साथ-साथ उन्हें ये मैसेज भी आए हैं कि वो कब तलाक ले रही हैं। इसके साथ ही विद्युलेखा ने उन ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है जो उनके कपड़ों को देखकर तलाक की बात कर रहे हैं।
2 of 5
विद्युलेखा रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
विद्युलेखा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मुझे साल में छह छह महीने की छुट्टियां चाहिए'। इस तस्वीर पर कुछ लोगों ने जहां खूब प्यार लुटाया तो वहीं कई यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। तलाक की बातों से नाराज हुई अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को इंस्टाग्राम पर ही एक पोस्ट साझा कर करारा जवाब दिया।
रमन ने लिखा, 'दोस्तों, मुझे ऐसे मैसेज किए जा रहे हैं कि मेरा तलाक कब होने वाला है, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने स्विमसूट पहना है? वाह, 1920 में रहने वाले अंकल आंटी साल 2021 में चले आइए। ये नकारात्मक कमेंट इतने बुरे नहीं है जितनी की ये बात की इससे आपकी छोटी सोच पता चल रही है। अगर औरत के कपड़े से ही तलाक होता है तो फिर शादी में हर किसी को हमेशा सलीके से कपड़े पहनकर रहना चाहिए'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विद्युलेखा रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे उन्होंने लिखा, 'मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे संजय जैसे सुलझे हुए पति मिले जिन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इन सारी बातों को ध्यान में ना रखूं लेकिन मुझसे ये बर्दाश्त नहीं हो रहा था। मैं आपको नकारात्मक, खराब और हद से छोटे दिमाग को बदल नहीं सकती। मैं बस उम्मीद करती हूं कि आपके जीवन में जो औरते हों वो आपके जैसी सोच रखने वाले लोगों के खिलाफ खड़ी हो सकें। जियो और जीने दो'।
विज्ञापन
5 of 5
संजय, विद्युलेखा रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
विद्युलेखा रमन ने लॉकडाउन में सगाई की थी और कुछ समय पहले ही उन्होंने शादी की है। सगाई की खबर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'मेरी और संजय की रोका सेरेमनी 26 अगस्त 2020 को परिवार और दोस्तों के बीच हुई। ये हमारी नई सुबह की नई रोशनी है और आप लोगों से मिले प्यार के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते हैं'। उनकी तस्वीरों पर वरुण तेज, राशी खन्ना, साई धर्म तेज जैसे कई सेलेब्स ने बधाई दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।