महिला दिवस के दिन लोग महिला सशक्तिकरण और उत्पीड़न पर बातचीत करते हैं। वहीं बॉलीवुड से भी ऐसे तमाम मुद्दे सामने आए, जिसने कुछ महिला कलाकारों के लिए परेशानी खड़ी की। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला मामला बॉडी शेमिंग का रहा। बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां भी इससे बच नहीं पाईं।
2 of 6
vidya balan
- फोटो : instagram
‘द डर्टी पिक्चर’ अभिनेत्री विद्या बालन ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक साक्षात्कार के दौरान विद्या ने कहा कि एक समय था जब वो अपने ही शरीर से नफरत करने लगी थीं। उनका मोटापा राष्ट्रीय मुद्दा बन गया था। वे इसे स्वीकार नहीं कर पा रही थीं, जिस वजह से उन्हें काफी दिमागी परेशानी उठानी पड़ी।
3 of 6
vidya balan
- फोटो : instagram
विद्या ने कहा कि समय के साथ इन असुरक्षाओं पर उन्होंने काबू पा लिया। हालांकि ये इतना आसान नहीं है। कहा कि वह अब इस बारे में परेशान नहीं है कि लोग आपके बालों की लंबाई, आपकी बाहों की मोटाई, ऊंचाई, चौड़ाई और लंबाई के बारे में क्या कहते हैं क्योंकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन उस समय मुझे बहुत तकलीफ हुई।
4 of 6
vidya balan
- फोटो : instagram
विद्या बालन ने कहा कि मैंने जो भी किया वो सार्वजनिक था। मैं एक गैर-फिल्मी परिवार से आती हूं। कोई यह बताने वाला नहीं था कि क्या करना है क्या नहीं। मेरे साथ जो भी हो रहा था वो महत्वपूर्ण था और मुझपे इसका असर पड़ता था। बॉडी शेमिंग का मामला समाप्त ही नहीं हो रहा था। मेरा वजन एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया था।
5 of 6
vidya balan
- फोटो : instagram
आगे उन्होंने कहा कि वो हमेशा से एक मोटी लड़की हैं। ऐसा नहीं कहेंगी कि मुझे वजन घटाने-बढ़ाने में बिल्कुल परेशान नहीं होती। मैंने एक लंबा सफर तय किया है। ऐसे में हार्मोनल परेशानियां रही हैं। लंबे समय तक मुझे अपने शरीर से नफरत थी। मुझे लगता था कि इसने मेरे साथ विश्वासघात किया है। जिन दिनों मैं सबसे अच्छे दिखने के दबाव में थी उस वक्त बहुत क्रोधित और निराश हो जाती थी।