{"_id":"5b83a7dd42c792465f7cf53a","slug":"video-ranveer-singh-ran-away-from-sonakshi-sinha-while-promoting-happy-phirr-bhag-jayegi-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनाक्षी को देखते ही भाग गए रणवीर सिंह, तो क्या दीपिका से मिलने की थी इतनी जल्दी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO : सोनाक्षी को देखते ही भाग गए रणवीर सिंह, तो क्या दीपिका से मिलने की थी इतनी जल्दी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi and Ranveer
सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की दोस्ती बॉलीवुड में काफी मशहूर है। यह दोनों 5 साल पहले 'लुटेरा' फिल्म में एक साथ नजर आए थे। यह फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पाई थी लेकिन दर्शकों को इन दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। इस फिल्म के बाद से इन दोनों की दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि यह दोनों अक्सर एक साथ देखे जाने लगे। सोनाक्षी सिन्हा की हाल ही में 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सोनाक्षी ने रणवीर सिंह के साथ एक वीडियो बनाया लेकिन वीडियो में कुछ ऐसा हो गया जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।
Trending Videos
Sonakshi and Ranveer
इस वीडियो को सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में सोनाक्षी को देखते ही रणवीर भागने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सोनाक्षी उन्हें ऐसा करने से रोकने का प्रयास कर रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने लिखा - 'अरे तुम कहां चले बाबा रणवीर सिंह, हैप्पी को भागने दो। इस वीडियो पर फैंस ने जबरदस्त कमेंट किए हैं।' एक यूजर ने लिखा - 'मुझे लगता है कि वह दीपिका से मिलने जा रहा होगा।'
Arre tum kaha chale babaaaa @ranveersingh... happy ko bhagne do 😂😂😂
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
Sonakshi and Ranveer
इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा - 'हैप्पी तो भाग गई।' इस कुछ सेकेंड के वीडियो में रणवीर सिंह और सोनाक्षी का एक्सप्रेशन भी जबरदस्त है जिसे लोग काफी पंसद कर रहे हैं। इस वीडियो के जरिए सोनाक्षी सिन्हा अपनी हाल ही रिलीज फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का प्रमोशन कर रही हैं साथ ही उनकी रणवीर से बॉन्डिंग भी साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंबा
रणवीर सिंह इन दिनों 'गली ब्वॉय' और 'सिम्बा' फिल्म की शूटिंग में बिजी है। 'गली ब्वॉय' में रणवीर के साथ आलिया भट्ट मुख्य किरदार में है जबकि 'सिम्बा' में सारा अली खान लीड रोल में है। यह दोनों ही फिल्में एक दूसरे से काफी अलग है। 'सिम्बा' फिल्म में रणवीर सिंह पुलिस अफसर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो वह 31 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में स्पेशल अपीरिंस में नजर आएंगी। सोनाक्षी की हाल ही में रिलीज 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के कलेक्शन पर नजर डालें तो वह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन काफी कमजोर था हालांकि वीकेंड को मिलाकर फिल्म का कलेक्शन करीब 10.73 करोड़ पहुंच गया है।