विक्की कौशल ने कुछ समय में ही बॉलीवुड में बड़ी सफलता हासिल कर ली है । पिछले दिनों ही उन्हें फिल्म 'उरी' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था । फिल्मों के अलावा विक्की कौशल अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं । लंबे समय से खबर आ रही है कि विक्की, कटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं । कभी दोनों डिनर पर जाते तो कभी किसी इवेंट में उन्हें साथ देखा जाता है ।
2 of 5
Vicky kaushal, Katrina kaif
- फोटो : social media
अभी तक अपने रिश्ते को लेकर दोनों सितारों ने कुछ नहीं कहा था । अब लंबे समय बाद विक्की ने कटरीना के साथ अपने रिश्ते को लेकर बयान दिया है । डेक्कन क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू में विक्की ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इस पर कोई सफाई देने की जरूरत है । मैं बस इतना ही कहूंगा कि मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करता लेकिन मैं झूठ नहीं बोलूंगा ।'
3 of 5
Vicky Kaushal, Katrina Kaif
- फोटो : instagram
'अगर मैं एक झूठ बोलूंगा तो उसे छिपाने के लिए कई और झूठ बोलने पड़ेंगे । मेरा एक भी बयान आग की तरह फैलेगा । जब आप मुझसे दूसरी बार मिलेंगे तो मेरा बयान बदल जाएगा और फिर आप और ज्यादा सवाल पूछेंगे । फिर मैं उनकी सफाई देता रहूंगा ।' विक्की ने कहा कि खुलकर कहूं तो कोई स्टोरी नहीं है और जहां तक प्यार का सवाल है, यह एक 'बेस्ट फीलिंग' है।'
4 of 5
Katrina Kaif And Vicky Kaushal
- फोटो : Social Media
बता दें कि इससे पहले विक्की डांसर और मॉडल हरलीन सेठी को डेट कर रहे थे । कुछ समय पहले ही इनका ब्रेकअप हुआ है । ब्रेकअप के बाद हरलीन ने कई सारे पोस्ट कर सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया था । हालांकि इस बारे में हरलीन और विक्की की ओर से कोई बयान नहीं आया था ।
5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : Social Media
वहीं कटरीना की बात करें तो वो रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं । दोनों का प्यार एक बुरे मोड़ पर आकर खत्म हुआ । खबरों की मानें तो कटरीना अपने ब्रेकअप से बेहद दुखी थीं । इस बात का जिक्र कई बार कटरीना ने अपने इंटरव्यू में भी किया है । अब रणबीर, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं ।
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की तैयारियों में जुटे भाई टोनी, वीडियो शेयर कर कही ये बात