इस साल की पहली सुपरहिट फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है। नई फिल्मों के रिलीज के चार-छह महीने बाद ही फिर से रिलीज करने का चलन हॉलीवुड सिनेमा से शुरू हुआ है और इसी के चलते मारवेल एंडगेम की एवेंजर्स एंडगेम ने जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ा लेकिन, उरी को फिर रिलीज करने का मकसद कुछ और है।
2 of 5
Uri The Surgical Strike
- फोटो : social media
फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला इस बारे में कहते हैं, 'हमारे लिए इस फिल्म को बनाने का विचार ही हर भारतीय के दिल में गर्व की भावना पैदा करना और हमारे राष्ट्र के लिए सशस्त्र बलों की अविश्वसनीय सेवा को उजागर करना था। मैं इस पहल का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं जिसमें उरी को कारगिल विजय दिवस पर 500 सिनेमाघरों में फिर से प्रदर्शित किया जाएगा।'
3 of 5
Uri The Surgical Strike
- फोटो : social media
फिल्म उरी को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला दरअसल महाराष्ट्र सरकार का है। यह फिल्म राज्य के सिनेमाघरों में 26 जुलाई यानी कारगिल विजय दिवस पर मुफ्त में दिखाई जाएगी। इस खबर से खुश फिल्म के निर्देशक आदित्य धर कहते हैं, ‘हम फिल्म बनाते समय अक्सर बात किया करते थे कि अगर हम इस फिल्म के जरिए किसी एक भी दर्शक के अंदर देश की सेना से जुड़ने का जोश उजागर कर दें तो हम सफल हो जाएंगे।
4 of 5
Uri The Surgical Strike
- फोटो : social media
आदित्य आगे कहते हैं कि 'फिल्म के रिलीज के बाद हमारे फोन और इमेल कॉल्स और मैसेजेस से भरे हुए हैं। वह सभी देश की सेना में जुड़ना चाहते हैं। इससे बड़ी सफलता एक फिल्मकार के लिए और क्या होगी।’
5 of 5
Uri The Surgical Strike
- फोटो : social media
आदित्य धर उरी के बाद अपनी अगली फिल्म अश्वत्थामा पर काम शुरू कर चुके हैं जिसमें वह फिर एक बार विकी कौशल के साथ काम करेंगे। विकी कौशल की उरी के बाद शुरू हुई रफ्तार अभी जारी है, और वह जल्द ही ऊधम सिंह की बायोपिक, द हॉन्टेड शिप और तख्त जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।