लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज होटल में सात फेरे लिए। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हिंदू रीति- रिवाज से शादी की। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस शाही शादी में शामिल हुई। हालांकि, इस कपल ने अपनी शादी की सभी रस्में काफी गुपचुप तरीके से आयोजित कीं। इस दौरान फैंस भी अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।
ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। परिणय सूत्र में बंधने के बाद कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दूल्हा और दुल्हन के चेहरे पर इस खास दिन का नूर भी साफ झलक रहा है। इन तस्वीरों के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
2 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
सामने आई इन तस्वीरों में कटरीना कैफ लाल रंग के शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने वेडिंग आउटफिट के साथ चूड़ा और अन्य पारंपरिक गहने भी कैरी किए हैं, जो उनके इस वेडिंग लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
3 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दूल्हा बने विक्की कौशल की बात करें तो विक्की क्रीम कलर की शेरवानी पहने दिखाई दिए। उनकी इस शेरवानी में सुनहरे रंग के धागे की कढ़ाई भी नजर आ रही है। अपने इस वेडिंग आउटफिट के साथ पहनी पगड़ी उन्हें पूरा रॉयल लुक दे रही है।
4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी पूरे शादी अंदाज में की। खबरों के मुताबिक इस रॉयल वेडिंग का 75% खर्च खुद कटरीना ने उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस एक फिल्म के 9 से 10 करोड़ तक लेती हैं और साथ ही हर साल करीब 23 करोड़ तक कमाती हैं, वहीं विक्की की नेट वर्थ कटरीना से कम है।
5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की और कटरीना सोमवार को अपने परिवार के साथ राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। शादी के लिए निकलने से पहले दोनों ने ही पैपराजी को अलग-अलग पोज भी दिए थे। इसके बाद यह कपल बीते दिनों हुई मेहंदी और संगीत की रस्मों में शामिल हुआ था।