'विक्की डोनर' और 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' फिल्म में काम कर चुके अभिनेता भूपेश कुमार पांड्या फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे हैं। वो गुजरात के अहमदाबाद अस्पताल में भर्ती हैं। भूपेश कुमार को इलाज के लिए 25 लाख रुपये की जरूरत है जिसके बाद बॉलीवुड के कई कलाकार उनकी मदद के लिए आगे आए।
कैंसर से जूझ रहे 'विक्की डोनर' के इस अभिनेता को पैसों की जरूरत, मदद के लिए आगे आए मनोज बाजपेयी
भूपेश ने दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से स्नातक किया है। थियेटर जगत में वो जाना पहचाना नाम हैं। भूपेश के बैचमेट कशिश अग्निहोत्री ने कीटो वेबसाइट के जरिए फंड इकट्ठा करने की शुरुआत की। अभिनेता मनोज बाजपेयी को जैसे ही उनके बारे में पता चला उन्होंने ट्विटर पर मदद का आह्वान किया।
मनोज बाजपेयी ने लिंक साझा करते हुए लिखा कि 'सभी से निवेदन है कि हमारे सहयोगी कलाकार भूपेश, जो कि एनएसडी से स्नातक हैं, उनकी मदद के लिए आगे आएं।'
Request all of you to step forward help out colleague Actor Bhupesh A Nsd graduate !! https://t.co/oRVJQvPL5C
भूपेश का इलाज कराने के लिए अभिनेता राजेश तैलंग, गजराज राव सहित कई अन्य लोगों ने परिवार की आर्थिक रूप से मदद की। वेबसाइट कीटो के मुताबिक परिवार को 25 लाख रुपये की जरूरत है। जिससे उनके इलाज और दवाइयों का खर्चा उठाया जा सके।
Please support our dear friend and great actor🙏 https://t.co/ipuddRZUoN
भूपेश के दो बच्चे हैं। उनकी पत्नी छाया पांड्या एक टीचर हैं। हालांकि लॉकडाउन की वजह से उनकी नौकरी चली गई है। इस वजह से भी परिवार को और ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छाया ने बताया कि 'दुर्भाग्य है लेकिन यह सही है कि मेरे पति कैंसर के चौथे स्टेज में हैं। वो अभी सपोर्टिव केयर पर हैं।'