संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज को लेकर देशभर में खूब बवाल मचाया गया था। आखिरकार फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई और देशभर में फिल्म को देखने के लिए अच्छी संख्या में दर्शक पहुंचे। यहां तक की फिल्म ने पहले ही दिन बहुत अच्छी कमाई भी की। फिल्म को बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने देखा और फिल्म की सराहना की। वहीं हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने भी फिल्म की बेहद तारीफ की है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें फिल्म को देखने के बाद क्या बोली आशा पारेख...
फिल्म को देखने के बाद एक्ट्रेस आशा पारेख ने कहा, ‘देश पागल हो गया है। यकीन मानिए फिल्म देखने के बाद मैं सो नहीं पाई। संजय लीला भंसाली ने कमाल की फिल्म बनाई है।’ आशा पारेख ने आगे संजय लीला भंसाली की तारीफ करते हुए कहा, ‘जिस तरह से संजय अपने एक्टर्स से फिल्म में काम कराते हैं वह कमाल है। काश मैं 30 साल की होती और भंसाली की हिरोइन होती। मैं दीपिका को उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बधाई देती हूं।’
पारेख ने आगे कहा, ‘अगर मैं रानी पद्मावती पर फिल्म बनाती तो दीपिका की जगह और किसी को नहीं लेती। वह बहुत ग्रेसफुल डांसर हैं और उनकी एक्टिंग लाजवाब है। रणवीर सिंह का काम फिल्म में बहुत बढ़िया है। फिल्म का हर फ्रेम बहुत मेहनत से बनाय गया है। ‘घूमर’ में डांस बहुत खूबसूरत है।'
4 of 4
padmavat
- फोटो : अमर उजाला
करणी सेना के बारे में आशा पारेख कहती हैं, 'मैं हैरान हूं कि करणी सेना इतना हल्ला क्यों मचा रही है। फिल्म में राजपूतों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। फिल्म में राजपूतों को ऐसा दिखाया गया है जैसे कभी किसी ने फिल्मों में नहीं दिखाया। उन्होंने एक गलती जरूर की है यह फिल्म बनाने की उन्होंने हिम्मत की है। उन्होंने कोशिश की मुगल-ए-आजम के सामने एक और जबरदस्त फिल्म को खड़ा करने की।'