सिंगर बने एक्टर वेंकटेश,गाया गीत ‘Jingidi’
वेंकटेश इस गीत को गाकर बहुत खुश हैं। उन्हें इस बात का भरोसा नहीं था की उनकी आवाज इतनी अच्छी है।
तीस सालों के कैरियर में यह उनका पहला मौका है जब उन्होंने कोई गीत गाया हो। इस फिल्म में संगीत संतोष नारायणन ने दिया है।
देखें वीडियो
ट्यून ने किया प्रभावित
इस गीत के वीडियो शूट के दौरान उन्होंने कहा कि जब मेरे पास इस गीत का प्रस्ताव आया तब मैंने सोचा कि जो काम पिछले तीस सालों में नहीं हुआ वो अब करने की क्या जरूरत है। हालांकि जब मैंने ट्यून सुनी तो इतना प्रभावित हुआ की गीत गाने की ठान ली।
इस फिल्म में वेंकटेश एक बॉक्सिंग कोच की भूमिका मे हैं जो एक मछली बेचने वाले में चैंपियन तलाश लेता है।
फिल्म गुरू आर माधवन की फिल्म साला खड़ूस की रीमेक है।