वरुण धवन और सलमान खान की दोस्ती से सब वाकिफ हैं। दोनों के बीच नजदीकियों को देखते हुए कई बार फैंस दोनों की तुलना भी करते रहते हैं। यहां तक की वरुण ने सलमान की फिल्म जुड़वा के रीमेक में भी काम किया। पिछले दिनों काला हिरण शिकार मामले में वरुण धवन सलमान का सपोर्ट करते भी नजर आए थे।
जेल से जमानत मिलते ही जब सलमान खान घर वापस आए तब उनके घर के बाहर लाखों फैंस जमा थे। उनके फैंस के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दोस्त भी उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। सलमान के घर पहुंचने के कुछ देर बाद वरुण धवन उनसे मिलने पहुंचे।
3 of 4
VARUN DHAWAN
- फोटो : SELF
हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान वरुण ने बताया कि सलमान की बेल की खबर से वह बहुत खुश हुुए थे। उन्होंने बताया कि वे सब सलमान के जल्दी छूटने का इंतजार कर रहे थे।
वरुण ने बताया कि घर के बाहर जब फैंस का जमावड़ा लगा हुआ था तब वह बस उनके पास गए और कुछ ज्यादा न बोलते हुए उन्हें गले से लगा लिया। सलमान संग रिश्तों के बारे में उन्होंने बताया कि बचपन से ही वह उन्हें अपने आसपास देखकर बड़े हुए हैं, उनका रिश्ता प्रोफेशनल नहीं है। वरुण ने कहा कि यह हमेशा पर्सनल था।