कभी चोटी के अभिनेताओं में गिने जाने वाले कलाकार वरुण धवन ने भी लगता है कि आखिरकार शादी करके सेटल हो जाने को ही नए साल की प्राथमिकता मान लिया है। उनकी निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ बनने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ के हाशिये पर जाने के बाद से वरुण धवन काफी परेशान बताए जाते हैं। कहा जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद उनकी शादी की तारीख सामने आ सकती है, हालांकि उनकी आधिकारिक प्रवक्ता के पास अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
2 of 5
वरुण धवन और श्रीराम राघवन
- फोटो : फाइल
वरुण धवन के डूबते करियर को एक बार अपनी फिल्म ‘बदलापुर’ में बचा चुके निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ वरुण धवन की फिल्म ‘इक्कीस’ बनने की चर्चा तीन साल से चल रही है। पाकिस्तान के साथ 1971 युद्ध में शहीद हुए सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की इस बायोपिक के लिए वरुध धवन किरदार की जरूरतों के मुताबिक मेहनत कर भी पाएंगे कि नहीं इसे लेकर निर्देशक शुरू से चिंतित रहे हैं। श्रीराम का कहना रहा है कि इस किरदार को करने के लिए वरुण को कम से कम छह महीने खुद को तैयार करना पड़ेगा।
3 of 5
वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब वरुण धवन को जिन्होंने फिल्मों की शूटिंग के वक्त देखा है, वे सब जानते हैं कि वरुण धवन मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ते लेकिन कैमरा ऑन होने के बाद। कैमरा न चल रहा तो उनका डांस रिहर्सल देखना भी एक अनुभव है। ऐसे में श्रीराम राघवन और वरुण धवन के तार जुड़ते फिलहाल दिख नहीं रहे। फिल्म ‘इक्कीस’ को हाशिये पर डाल श्रीराम अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म के साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति और कटरीना कैफ हां भी कह चुके हैं।
4 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बुधवार सुबह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि वरुण धवन की शादी के लिए अलीबाग में एक होटल की बुकिंग हो चुकी है। शादी भी इसी महीने होनी बताई जा रही है। वरुण धवन के करीबी लोग अब न्योते के इंतजार में हैं।
5 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन की आधिकारिक प्रवक्ता को अभी तक धवन परिवार की तरह से कोई सूचना इस बारे में नहीं है। उनके पास सुबह से लोग फोन कर रहे हैं, और वह कुछ भी बता नहीं पा रहीं। वरुण धवन और उनकी पुरानी दोस्त नताशा दलाल के रिश्ते को धवन परिवार की अनुमति पहले से मिली हुई है। दोनों की शादी के एलान का इंतजार कई साल से होता आ रहा है।