बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद फिल्म लापता लेडीज को दर्शकों और समीक्षकों की खूब प्रशंंसा मिली थी। किरण राव के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। नेटफ्लिक्स पर भी इसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। केवल आम लोग ही नहीं बल्कि, फिल्मी सितारों को भी यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। अब इस लिस्ट में वरुण धवन का नाम भी शामिल हो गया है।
Sonu Sood: सोनू सूद के फैन ने की दीवानगी की हदें पार, 1500 किमी दौड़कर मिलने पहुंचा मुंबई
2 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में वरुण धवन ने बताया कि उन्हें फिल्म की हर एक चीज काफी पसंद आई। अभिनेता ने मंगलवार (30 अप्रैल) को फिल्म का रिव्यू करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लापता लेडीज की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “लापता लेडीज बहुत अच्छी लगी। हर कलाकार ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इस फिल्म का सबकुछ पसंद आया।"

3 of 5
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले सनी देओल ने भी 'लापता लेडीज' की जमकर प्रशंसा कर चुके हैं। उन्होंंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की सराहना करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा था। अभिनेता ने लिखा था, “अभी-अभी लापता लेडीज देखी। लंबे समय से इतनी हृदयस्पर्शी और मासूम फिल्म नहीं देखी थी। किरण राव और उनकी टीम को मेरी शुभकामनाएं। मैं सभी को इस शानदार फिल्म को देखने की सलाह दूंगा।'' वहीं हंसल मेहता ने भी इसे देखने के बाद फिल्म की तारीफों के पुल बांधे थे।
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण जल्द ही बेबी जॉन नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वे दमदार एक्शन करते दिखेंगे। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
5 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, वे जान्हवी कपूर के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी नाम की फिल्म में दिखेंगे। इसका निर्देशन शशांक खेतान करेंगे। वरुण और शशांक एक साथ कई हिट फिल्में दे चुके हैं।
Aamir-Salman-SRK: साथ काम करने वाले हैं आमिर, शाहरुख और सलमान? कपिल के शो में उठा राज से पर्दा!