वरुण धवन बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टरों में से एक हैं। वह अपने लुक्स और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। करण जौहर की 2010 में आई फिल्म 'माई नेम इज खान' से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले वरुण ने 2012 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद वरुण ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अपने करियर में लगभग 30 फिल्मों में काम कर चुके हैं। वरुण का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के घर हुआ था। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके करियर के साथ ही उनकी नेटवर्थ के बारे में भी बताने जा रहे हैं।
Varun Dhawan: आलीशान जिंदगी जीने के साथ ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं वरुण, जानिए एक फिल्म के लेते हैं कितने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 24 Apr 2022 07:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन