{"_id":"5d78ba568ebc3e0168431090","slug":"varun-dhawan-and-sara-ali-khan-film-coolie-no-1-set-fire-break-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुली नंबर 1 के सेट पर आधी रात को लगी आग, टीम को नहीं हुआ कोई नुकसान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कुली नंबर 1 के सेट पर आधी रात को लगी आग, टीम को नहीं हुआ कोई नुकसान
Wed, 11 Sep 2019 02:41 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
coolie no 1
- फोटो : Social Media
सारा अली खान और वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग कर रहे हैं । यह फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की 'कुली नंबर 1' की रीमेक है । फिल्म को वरुण धवन के पिता डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं । फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आई है ।
कुली नंबर 1
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मंगलवार रात करीब 12 बजे फिल्म के सेट पर आग लग गई । फिल्म का सेट मुंबई के गोरेगांव के फिल्मिस्तान स्टूडियो में बनाया गया है । आग की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई । उस वक्त सेट पर 15 लोग मौजूद थे और सभी सुरक्षित हैं ।
Varun Dhawan
- फोटो : Social Media
रीमेक फिल्म की शूटिंग बैंकॉक से शुरू हुई । अब मुंबई में शूटिंग चल रही है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी का प्लॉट पहले जैसा रखा गया है । फिल्म में दो लड़कियों के बीच फंसे एक कुली की कहानी को दिखाया जाएगा । ये फिल्म 1 मई, 2020 को रिलीज हो सकती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
हाल ही में सारा और वरुण एक गाने के लिए गणेश आचार्य के साथ रिहर्सल करते नजर आए थे । मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर्स और फर्स्ट लुक रिलीज कर दिए हैं । इन्हें फैन्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है । इस फिल्म के अलावा सारा अली खान एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आजकल 2' में भी नजर आने वाली हैं ।
विज्ञापन
वरुण धवन और नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं वरुण धवन के पास स्ट्रीट डांसर 3डी है । इस मूवी में वरुण नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे । ये फिल्म 'ABCD' का सीक्वल है । इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं । इससे पहले रेमो ने 'धूम 3' डायरेक्ट की थी जो बुरी तरह फ्लॉप रही ।
कुली नंबर 1 में दिखेंगी शिखा तलसानिया, “सारा और वरुण के साथ करने का प्रस्ताव आते ही हां कर दी”
कुली नंबर 1 में दिखेंगी शिखा तलसानिया, “सारा और वरुण के साथ करने का प्रस्ताव आते ही हां कर दी”