यशराज फिल्म्स की खोज कही जाने वाली सुपरफिट अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों गोवा में अपनी सहेलियों के साथ छुट्टिया मना रही हैं। हिंदी सिनेमा के नंबर वन स्टार रणबीर कपूर के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म शमशेरा के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी करने के बाद वाणी अपनी सहेलियों के साथ गोवा की सैर पर निकल गई हैं। अमर उजाला को पता चला है कि वाणी वह अपनी एक सहेली की शादी से ठीक पहले की बैचलेरट पार्टी मना रही हैं।
2 of 4
vaani kapoor
- फोटो : amar ujala
फिल्म शमशेरा में उत्तर प्रदेश की एक नौटंकी वाली का किरदार कर रहीं वाणी कपूर ने के लिए शमशेरा का पहला शेड्यूल काफी थका देने वाला रहा है। यशराज फिल्म्स के साथ ही बन रही उनकी ऋतिक रोशन व टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म की शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई और उन्हें दोनों फिल्मों की शूटिंग के बीच छुट्टी भी नहीं मिली। अब जबकि शमशेरा का पहला शेड्यूल खत्म हो चुका है तो वाणी ने तुरंत अपने लिए समय निकाला और पहुंच गईं गोवा।
3 of 4
Vaani Kapoor
- फोटो : file photo
वाणी कपूर के नजदीकी सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इन दोनों फिल्मों के शेड्यूल वाणी के लिए काफी मेहनत भरे रहे हैं। इन फिल्मों के किरदारों के हिसाब से अपने शरीर को ढालने के लिए उन्होंने कई कई घंटे वर्जिश करते हुए बिताए हैं। गोवा जाने के पीछे के कारण के बारे में पूछे जाने पर सूत्र ने बताया कि वाणी वहां छुट्टियां बिताने तो गई ही हैं, दूसरा बड़ा कारण है उनकी कॉलेज के दिनों की दोस्त जुबैशा की होने जा रही शादी।
वाणी और जुबैशा ने शादी से पहले गोवा में एक बैचलर पार्टी आनन फानन में प्लान की और दोनों अपनी दो और सहेलियों के साथ गोवा निकल गईं। अमर उजाला को वाणी की इन छुट्टियों की मस्ती की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें भी मिली हैं, जिन्हें हम यहां आपके साथ साझा कर रहे हैं।