भारतीय पॉप संगीत को अलग पहचान देने वाली ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) का आठ नवंबर को जन्मदिन है। ऊषा इस बार 72वां जन्मदिन मनाएंगी। ऊषा ने पॉप संगीत के अलावा जैज और भारतीय फिल्मों में भी अपनी गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कांजीवरम की साड़ी, बड़ी सी गोल बिंदी और बालों में फूल, ऊषा उत्थुप की मानों पहचान ही बन गई है। समय के साथ ऊषा उत्थुप के लुक में काफी बदलाव आया है। ऊषा के जन्मदिन पर देखिए उनकी अनदेखी तस्वीरें और पढ़िए कुछ रोचक तथ्य...
2 of 7
Usha Uthup
- फोटो : file photo
ऊषा उत्थुप का जन्म मद्रास में उसी साल हुआ था जिस साल देश आजाद हुआ। 20 साल की उम्र में उत्थुप ने साड़ी पहन कर चेन्नई के माउंट रोड स्थित जेम्स नामक एक छोटे से नाइटक्लब में गाना शुरू किया। नाइटक्लब मालिक को ऊषा की आवाज अच्छी लगी और उन्होंने ऊषा को एक हफ्ते रुकने के लिए कहा।
3 of 7
Shaashi Kapoor and Usha Uthup
- फोटो : file photo
पहली सफलता के बाद ऊषा उत्थुप ने मुंबई के 'टॉक ऑफ द टाउन' और कलकत्ता के "ट्रिनकस" जैसे नाइटक्लब में गाना शुरू किया। ट्रिनकस के बाद, ऊषा दिल्ली गई जहां पर उन्होंने ओबेरॉय होटल में गाना गाया। फिल्मी बीट वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस होटल में ऊषा उत्थुप की शशि कपूर से मुलाकात हुई। शशि कपूर ऊषा की गायकी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने ऊषा को फिल्म में गाने का मौका दे दिया।
4 of 7
Usha Uthup
- फोटो : file photo
इसके बाद ऊषा ने 1970 में आई 'बॉम्बे टॉकीज' फिल्म में एक अंग्रेजी गाना गाया और फिर 'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म के लिए। 'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म में ऊषा को गाना आशा भोसले के साथ 'दम मारो दम' गाना था लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं हो सकता। इसके बाद उत्थुप ने 'दम मारो दम' गाने में अंग्रेजी में कुछ लाइनें गाई थीं।
5 of 7
Usha Uthup
- फोटो : file photo
1968 में एक अंग्रेजी में 'जाम्बालया' और 'द किंग्सटन ट्रायो' नामक समूह का 'ग्रीनबैक डॉलर' नामक पॉप गानों की रिकॉडिंग की। लव स्टोरी तथा किंग्सटन ट्रायो समूह का अन्य गीत 'स्कॉच एंड सोडा' की बिक्री भारतीय बाजार में अच्छी हुई। इसके बाद का उत्थुप का कुछ समय लंदन में बीता। उत्थुप की आरके वर्मन और बप्पी लहरी के साथ अच्छी जुगलबंदी रही। इन्होंने सबसे ज्यादा गीत इन्हीं संगीतकारों के साथ गाए।