लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर शुरू हुई रामानंद सागर की रामायण के दोबारा प्रसारण ने टीवी पर शुरू होती ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। टीआरपी में इस सीरियल ने सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक की गद्दी पा ली। सीरियल अब अपने अंतिम पड़ाव में है लेकिन दर्शकों का उत्साह कम नहीं हो रहा। शुक्रवार की रात एक बार फिर रामायण का रिपीट टेलीकास्ट देखकर दर्शक निराश हो गए।
रामायण का रिपीट एपिसोड देखकर नाराज हुए दर्शक, प्रसार भारती के सीईओ ने बताई ये सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल शुक्रवार सुबह के एपिसोड में भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध दिखाया गया। रावण युद्द भूमि में अपना विजय रथ लेकर पहुंचता है जिसके बाद देवराज इंद्र राम के लिए अपना दिव्य रथ भेजते हैं ताकि युद्ध बराबरी का हो सके। इसके बाद राम रथ को लेकर युद्ध स्थल के बीच में पहुंच जाते हैं।
शुक्रवार की शाम को यही एपिसोड रिपीट कर दिया गया। जिसके बाद लोगों ने ट्विटर पर दूरदर्शन को घेरना शुरू कर दिया। किसी ने चैनल पर धोखा देने का आरोप लगाया तो किसी ने रिपीट एपिसोड ना दिखाने की मांग की। एक यूजर ने लिखा, 'रिपीट टेलीकास्ट दिखाकर तुमने आज रावण का वध होने से बचा लिया दूरदर्शन लेकिन अब कल क्या करोगे।' कई लोग ऐसा भी कह रहे हैं कि रामायण की वजह से दूरदर्शन की टीआरपी में काफी इजाफा हुआ है, जिसके चलते चैनल को नए विज्ञापन मिले हैं। ऐसे में रिपीट एपिसोड दिखाकर दूरदर्शन विज्ञापनों से कमाई कर रहा है।
हालांकि इन सबके बीच प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने कुछ ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा कि रामायण में युद्ध कांड एपिसोड में दर्शकों की ज्यादा रुचि देखते हुए अगले दो दिन तक रिपीट एपिसोड दिखाए जाएंगे। शनिवार सुबह और रात के नौ बजे रामायण के युद्ध कांड के बचे हुए एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे, ताकि उत्तरकांड की शुरुआत से पहले मुख्य स्टोरीलाइन का समापन हो सके।
With the last couple of episodes of Yuddha Kanda of Ramayan left to be aired and the overwhelming audience interest, the following will be the pattern of broadcast over the next 2 days on @ddnational
एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि शनिवार को रामायण खत्म हो जाएगा और रविवार सुबह उसका रिपीट टेलीकास्ट होगा और फिर रविवार रात से 'उत्तर रामायण' शुरुआत होगी। लव कुश को 'उत्तर रामायण' के नाम से जाना जाता है। इसका प्रसारण 19 अप्रैल से रात नौ बजे होगा। जबकि सुबह 9 बजे रात वाले एपिसोड का रिपीट टेलीकास्ट होगा। इस बात की जानकारी प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्विटर के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि श्रीकृष्णा का भी दोबारा प्रसारित करने की योजना पर काम को रहा है।
Sunday morning 9am slot will be a repeat of the finale of the main storyline of Yuddha Kanda. From Sunday night 9pm the episodes pertaining to Uttarakand that have been produced as Uttar Ramayan will start airing.
रामायण की मंथरा के ये हैं 10 होश उड़ा देने वाले किरदार, जानिए किसके थप्पड़ से बिगड़ गया चेहरा