बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। वह अरब फैशन वीक में शोस्टॉपर बनने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उर्वशी की इस कामयाबी पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
उर्वशी रौतेला ने किया 24 कैरेट सोने का मेकअप, अरब फैशन वीक में बनीं पहली भारतीय शोस्टॉपर
सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला की कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। इसमें वह सिल्वर कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उर्वशी हैवी डायमंड ज्वेलरी पहन रखी है और साथ ही और गोल्डन शेड का आयशैडो लगाया हुआ है।
उर्वशी रौतेला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'मेरी आंखों पर बेहद ही अनमोल 24 कैरेट असली सोने का आई शैडो लगा हुआ है।'
View this post on Instagram
A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela) on
बीते दिनों उर्वशी, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी में उर्वशी रौतेला भी पहुंची थीं। उन्होंने शादी में पहुंचकर काफी मस्ती और डांस की थी। उनके डांस के वीडियो को टोनी कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था।
उर्वशी रौतेला आखिरी बार कॉमेडी ड्रामा फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अर्चना पूरण सिंह, गौतम गुलाटी भी थे। फिलहाल अब उर्वशी अपनी तेलुगू फिल्म ब्लैक रोज की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिनों उन्होंने अपना लुक भी साझा किया था।
जब 30 दिन में 1500 किमी दौड़े थे मिलिंद सोमन, साझा की 2012 की तस्वीर