'मैं इसे मर्डर कहूंगी बल्कि ये तो मर्डर ये भी ज्यादा है। कोई ऐसा कैसे कर सकता है, जो हुआ बहुत बुरा हुआ। अब ये किसी के साथ नहीं होना चाहिए' जब उर्वशी ये सब कह रही थीं तो उनकी आंखों से आंसू लगातार बह रहे थे।
'ये मार डालने से भी ज्यादा है, जो मेरे साथ हुआ वो किसी के साथ ना हो'
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में अपनी मादक अदाओं से सबको रिझाने वाली उर्वशी रौतेला को अब तक बॉलीवुड की नई सेक्स सिंबल के तौर पर ही जाना रहा है। जब उनकी आंखों से आंसू फूटे तो एकबारगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोग सन्न रह गए। दरअसल उर्वशी उस धोखे आहत हैं, जिसकी वजह से वो अपनी मेहनत का फल नहीं पा सकीं। आइए हम आपको बताते हैं कि किस दर्द में उर्वशी के आंसू निकले।
'ये मार डालने से भी ज्यादा है, जो मेरे साथ हुआ वो किसी के साथ ना हो'
'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' से उर्वशी को बेहद उम्मीदें थीं, उनको लग रहा था कि इस फिल्म के बाद उनका करियर चल निकलेगा। फिल्म रिलीज हो गई है और पहले तीन दिन में ही फिल्म को फ्लॉप माना जा रहा है। फिल्म के सितारे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुटे और बताया कि फिल्म क्यों फ्लॉप हो गई। फिल्म के फ्लॉप होने की वजह पायरेसी को बताया गया।
'ये मार डालने से भी ज्यादा है, जो मेरे साथ हुआ वो किसी के साथ ना हो'
उर्वशी ने कहा कि हमें फिल्म को लेकर बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा, पहले हम 22 जुलाई को रिलीज करने वाले थे लेकिन अचानक 15 को आना पड़ा। उन्होंने कहा कि फिल्म एक-दो नहीं 15 दिन पहले लीक हो गई। ये मुझे मेरे फैंस ने बताया।
'ये मार डालने से भी ज्यादा है, जो मेरे साथ हुआ वो किसी के साथ ना हो'
उर्वशी ने कहा कि ये हमारे लिए मर्डर जैसा रहा बल्कि मर्डर से भी ज्यादा। उन्होंने कहा कि पायरेसी रुकनी चाहिए नहीं तो ये और भी बड़े नुकसान करेगी।