इस समय पूरा देश कोरोना से परेशान है। कोरोना की दूसरी लहर ने हर स्तर पर काफी क्षति पहुंचाई है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सबसे पहले लॉकडाउन लगाया गया था, क्योंकि सबसे तेजी से केस पहले यहीं बढ़ना शुरू हुए थे।
रोकनी पड़ी थी शूटिंग
इस दरम्यान बॉलीवुड के कई कलाकार भी कोरोना की चपेट में आए। तेजी से फैलते कोरोना वायरस को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर फिल्मों और सीरियल की शूटिंग रोकनी पड़ी थी, जो अभी तक ठप पड़ी है। इन हालात के कारण बॉलीवुड समेत छोटे पर्दे को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, अब कोरोना के मामले थोड़ा थमते नजर आ रहे हैं।
‘नट्टू काका’ ने तोड़ी चुप्पी
इसे देखते हुए कुछ फिल्मों और सीरियल की शूटिंग भी शुरू हुई है, लेकिन अभी भी उम्रदराज कलाकार सेट पर नहीं जा रहे हैं। छोटे पर्दे के मशहूर कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नट्टू काका भी सेट पर नहीं जा रहे हैं। उनको लेकर बीच में अफवाह फैली थी कि नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। इस पूरे मामले पर अब उन्होंने सफाई दी है।
2 of 5
नट्टू काका
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस मामले पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 'मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि लोग इतना नकारात्मक क्यों सोचते हैं। वो ऐसी बातें क्यों फैलाते हैं। मैंने शो से कोई ब्रेक नहीं लिया है। ये ऐसा समय है कि हर कोई मजबूर है। सीनियर आर्टिस्ट शूटिंग करने के लिए महाराष्ट्र के बाहर नहीं जा रहे हैं।'
3 of 5
नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक
- फोटो : Social media
उन्होंने आगे कहा कि 'हम हर तरह की सावधानियां बरत रहे हैं। शो के निर्माता ने हमारी भलाई के लिए ऐसा निर्णय लिया है, जो सही भी है। ये सब ठीक होते ही मैं जल्द से जल्द सेट पर वापसी करूंगा और लोगों का मनोरंजन करूंगा।'
4 of 5
नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक
- फोटो : Social media
नट्टू काका ने आगे बताया कि 'मुझे कोई परेशानी नहीं है। मैं किसी तरह की आर्थिक तंगी से नहीं गुजर रहा। मैं घर पर खूब मजे कर रहा हूं। मेरे बच्चे ऐसे समय में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। मुझे ये सब देखकर खुशी होती है कि हम किसी के काम आ रहे हैं। मैं बेरोजगार नहीं हूं।'
5 of 5
नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक
- फोटो : Social media
बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल लोगों के पसंदीदा सीरियलों में से एक है। यह शो लोगों का खूब मनोरंजन करता है। इस सीरियल को शुरू हुए 13 साल बीत चुके हैं। 2008 में शुरू हुआ ये धारावाहिक लोगों के दिलों में जगह बनाता चला गया। शो का एक-एक सीन हंसी के ठहाकों से भरपूर रहता है। घनश्याम नायक इसमें नट्टू काका के किरदार में नजर आते हैं।