पुलवामा आत्मघाती हमले से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। हर फिल्मी स्टार ट्वीट कर इस कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा कर रहा है। अनुपम खेर से लेकर अक्षय कुमार तक ने इस हमले के हमलावार पर करारा तंज कसा है। ऐसे में फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशक भी इस हमले से चूर-चूर हो गए हैं।
2 of 5
vicky kaushal
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा ' यह बहुत ही दुखद है, मुझे नहीं पता कि उरी के बाद यह और भी ज्यादा निजी क्यों लगता है, बता दूं कि इस हमले में मैंने अपने भाईयों को खोया है, सरकार को भी चाहिए की अब सोचने का नहीं बल्कि करने का वक्त आ गया है, भारत को पाकिस्तान पर दबाव बनाना ही होगा, क्योंकि अब शांति लायक कुछ बचा नहीं है,
3 of 5
vicky kaushal
- फोटो : अमर उजाला
वही, फिल्म उरी.. के एक्टर विक्की कौशल ने भी ट्वीट कर लिखा था, इस हमले से दुखी ही नहीं बल्कि सदमे में भी हूं, हमारे शहीद हुए जवानों की शहादत से दिल भर आता है, घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'
4 of 5
Manikarnika
- फोटो : youtube
वहीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की सक्सेस पार्टी कैंसिल कर दी है। दरअसल, मणिकर्णिका के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की खुशी में कंगना ने एक सक्सेस पार्टी रखी थी, लेकिन इस हमले के बाद उन्होंने पार्टी कैंसिल कर दी है।
5 of 5
मणिकर्णिका
- फोटो : मणिकर्णिका
इससे पहले कंगना ने इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था- 'पाकिस्तान ने यह कायरतापूर्ण हमला कर बहुत बड़ी गलती की है, उसने न सिर्फ हमारे देश की सुरक्षा को तोड़ा है बल्कि हमारी मान-मर्यादा पर भी चोट पहुंचाई है। साथ ही शांति के मापदंडो का अपमान किया है, अब एक निर्णायक कदम की जरूरत है, ऐसे में जो अहिंसा और शांति की बात करे उसे चांटा मारना चाहिए, सभी के मुंह को काला किया जाना चाहिए।'