'बिग बॉस ओटीटी' का हिस्सा रही उर्फी जावेद अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उर्फी जावेद अपने कपड़ों को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। कुछ लोग उनके फैशन सेंस को पसंद करते हैं, तो कई बार वह ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। हाल ही में उर्फी का नया लुक सामने आया है, जिसे देख फैंस के भी होश उड़ गए हैं।
Urfi Javed: रिवीलिंग ड्रेस में उर्फी ने किया कैटवॉक, कोई कर रहा ट्रोल तो कुछ बोले- हॉलीवुड को टक्कर देने वाली
दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'फीलिंग ब्लू।' इसमें वह ब्लू कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। अपने लुक को उर्फी ने बन और हाई हील्स के साथ कंप्लीट किया है। उर्फी ने कुछ ही देर पहले इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और यह वायरल भी हो गई है। वहीं, उर्फी की ड्रेस का कट ज्यादा रिवीलिंग है, जिसकी वजह से ट्रोल्स ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है।
View this post on Instagram
उर्फी जावेद इस वीडियो में ड्रेस पहन बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। कुछ लोग उर्फी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कौन सा फैशन है दी ये', तो दूसरे ने लिखा, 'ये जो लाइक कर रहे हैं शर्म नहीं आती, ये कपड़े के नाम पर धब्बा है, लाइक करने वालों को भी शर्म नहीं है। पैसे कमाने के लिए कुछ भी करेगी।' वहीं, एक ने लिखा, 'फिर बोलती है अपनी मां-बहन को लिखो जाकर।'

इसके अलावा कई लोग उर्फी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'आप सोते वक्त भी यही सोचते होंगी कि कल क्या पहनना है मुझे, आप मुझे बहुत अच्छे लगते हो..लव यू', तो दूसरे ने लिखा, 'इंडिया में एक ही है जो हॉलीवुड को टक्कर दे रही है।' इसके अलावा एक ने लिखा, 'बस इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए लाइफ में।'
