फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी सरकार 2.0: योगी आदित्यनाथ दूसरी बार बने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, बधाई देने पहुंचे ये भोजपुरी सितारे

Fri, 25 Mar 2022 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 25 Mar 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath oath taking ceremony nirahua ravi kishan smriti irani attend Yogi's swearing-in ceremony
शपथ लेते योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल अनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ पहुंचे थे। उनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अमेठी से सांसद और मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी भी इस मौके पर मौजूद रहीं। सीएम योगी के साथ 16 कैबिनेट मंत्री और 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने भी शपथ ली। इस समारोह के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया था। राजनेताओं के साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी हस्तियों ने भी इस समारोह में शिरकत की।

UP CM Yogi Adityanath oath taking ceremony nirahua ravi kishan smriti irani attend Yogi's swearing-in ceremony
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन बोले- अब महिलाओं की सुरक्षा होगी, रोजगार होगा

इस कार्यक्रम में कई भोजपुरी सितारे भी शामिल हुए। भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद रवि किशन ने शपथ ग्रहण से पहले स्टेडियम में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जमकर योगी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा होगी, रोजगार होगा, बच्चों का भविष्य होगा। सांसद ने कहा कि इस कायक्रम को पूरी दुनिया देख रही है। यह बहुमत की जीत है। बता दें कि रवि किशन गोरखपुर से सांसद हैं। इस सीट से पहले सीएम योगी चुनाव लड़ते आए हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद रवि किशन ने इस सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

UP CM Yogi Adityanath oath taking ceremony nirahua ravi kishan smriti irani attend Yogi's swearing-in ceremony
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - फोटो : सोशल मीडिया

अपने अंदाज में निरहुआ ने दी बधाई

सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लखनऊ स्थित अटल बिहार वाजपेयी स्टेडियम को भव्य तरीके से सजाया गया है। इस कार्यक्रम में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव भी पहुंचे थे। उन्होंने अपने अंदाज में सीएम योगी को दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। स्टेडियम में मौजूद लोगों के बीच निरहुआ ने गाना गाकर योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath oath taking ceremony nirahua ravi kishan smriti irani attend Yogi's swearing-in ceremony
निरहुआ का गाना - फोटो : सोशल मीडिया

यूपी चुनाव में हिट हुआ था निरहुआ का गाना

उत्तर प्रदेश के चुनाव में इस बार कई गाने लॉन्च हुए, लेकिन सबसे ज्यादा निरहुआ का गाना हिट हुआ। चुनाव प्रचार के दौरान 'यूपी में आएंगे फिर योगी ही' लोगों को खूब पसंद आया। बीजेपी की हर रैली में लोगों को यह गाना सुनने को मिला। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1.2 करोड़ बार देखा जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed