फिल्म 'धड़क' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म उलझन के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उलझ' से पहले जान्हवी शरण शर्मा निर्देशित फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। अब हाल ही में, जान्हवी कपूर ने मजाक में कहा कि जब भी सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा की जाती है, तो यह माना जाता है कि उनका पीआर काम कर रहा है। हालांकि, उन्होंने इन सभी दावों का खंडन किया है।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
पिंकविला को दिए एक नए इंटरव्यू में, अभिनेत्री को बताया गया कि लोग उनके बारे में अच्छी बातें कह रहे हैं। इस पर उन्होंने मजाक में कहा कि वह उन्हें ऐसा कहने के लिए पैसे दे रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि एक अभिनेत्री के तौर पर वह कैसे आगे बढ़ी हैं, तो जान्हवी ने कहा कि वह अपने अभिनय पर कमेंट नहीं कर सकती हैं, और यह लोगों पर निर्भर करता है कि वे क्या जज करें।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
उन्होंने कहा, "मैं खुद के बारे में कैसे कुछ कह सकती हूं। मैं ना बड़ी कॉन्फिडेंट हो गई हूं, बड़े अच्छे अच्छे परफॉरमेंस दे रही हूं? मैं खुद नहीं कह सकती ना। जब अभिनेत्री को बताया गया कि लोग उनके बारे में अच्छी बातें कह रहे हैं, तो उन्होंने मजाक में कहा, 'पैसे खिलवा के बुलावा रही हूं।"
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
अपने पीआर को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के बारे में बात करते हुए, जान्हवी ने कहा, “कोई भी मैं जब देखती हूं ना सोशल मीडिया पर गलती से कोई भी तारीफ कर लेता है ना तो ये बोलते रहते हैं कि ये तो इसका पीआर होगा। मैं बोलती हूं 'नहीं इतना बजट है कि मैं लोगों से तारीफ करवाऊं।'
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित उनकी आगामी फिल्म 'उलझ' में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, आदिल हुसैन, राजेंद्र गुप्ता, राजेश तैलंग, मेयांग चांग और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
Anant Radhika Wedding: क्या वाकई मुकेश अंबानी ने लंदन में बुक किया है होटल? होटल की तरफ से सामने आया खंडन