{"_id":"64fc84f65ad94819e20b4959","slug":"twinkle-khanna-wishes-akshay-kumar-on-his-birthday-shares-adorable-post-on-social-media-2023-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: ट्विंकल खन्ना ने खास अंदाज में पति अक्षय को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी यह बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar: ट्विंकल खन्ना ने खास अंदाज में पति अक्षय को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी यह बड़ी बात
हाल ही में अक्षय कुमार ओएमजी 2 में शानदार परफॉर्मेंस देते हुए नजर आए थे। आज (नौ सितंबर) वह अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उनके बर्थडे पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, इस खास मौके अभिनेता की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अलग अंदाज में उन्हें बधाई दी है। अभिनेत्री ने अक्षय को बेहद स्पेशल तरीके से सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार
- फोटो : social media
ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अक्षय के लिए दो तस्वीरें साझा कीं। इनमें से एक एनिमेटेड तस्वीर थी जो द सिम्पसंस के लोकप्रिय कार्टून चरित्र मार्ज और होमर से मिलती जुलती थी और दूसरी युगल की वास्तविक तस्वीर थी। इसके साथ कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मिस्टर के! मैं आपसे उससे भी ज्यादा प्यार करती हूं जितना मार्ज होमर से करता है।"
ट्विंकल खन्ना द्वारा खूबसूरत पोस्ट शेयर करने के बाद कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी। बॉबी देओल ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो अक्षय।" इसके अलावा सबा पटौदी ने हार्ट वाले इमोजी के साथ लिखा, "अक्षय को जन्मदिन मुबारक हो।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिशन रानीगंज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका टीजर सामने आया था, जिसे लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। यह फिल्म साल 1989 की एक सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म को छह अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
5 of 5
वेलकम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अक्षय के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल की भी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसका प्रोमो वीडियो फैंस के साथ साझा किया। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े के साथ रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पटानी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
Atlee: 'जवान' के बाद एक और बड़ा धमाका करने की तैयारी में एटली, अल्लू अर्जुन के साथ बनाएंगे अगली फिल्म!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।