{"_id":"5ae45a324f1c1b60098b6fef","slug":"twinkle-khanna-trolled-for-announcing-auction-of-akshay-kumar-navy-uniform","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रुस्तम' में पहनी वर्दी नीलाम कर रहे हैं अक्षय कुमार, यूजर्स ने ट्विंकल खन्ना को सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रुस्तम' में पहनी वर्दी नीलाम कर रहे हैं अक्षय कुमार, यूजर्स ने ट्विंकल खन्ना को सुनाई खरी-खोटी
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
twinkle khanna
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार चैरिटी के लिए अपनी उस यूनिफॉर्म को नीलाम कर पैसे जुटा रहे हैं, जिसे उन्होंने फिल्म रुस्तम में पहना था। इस बात की जानकारी जब ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैन्स के साथ शेयर की तो कुछ लोगों ने इस बात को लेकर उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया।
rustom
ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें अक्षय कुमार नेवी की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर लिखा था, ‘जीतिए अक्षय कुमार की वह वर्दी जिसे उन्होंने फिल्म रुस्तम के दौरान पहना था।’
akshay rustom
अक्षय की इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा-अच्छी चीजों के लिए एक कदम। शुक्रिया करण जौहर, ऋतिक रोशन, सोनम कपूर और अक्षय कुमार @saltscout को बेहतरीन स्टफ देने के लिए। जो कि एनिमल वेलफेयर को उनकी बेहतरी के लिए दिया गया है।
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
विज्ञापन
विज्ञापन
comments
ट्विंकल के इस पोस्ट को कुछ लोगों ने सराहा तो कुछ लोगों ने इसकी निंदा करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- यूनिफॉर्म और फ्लैग ये रिस्पेक्ट के काबिल हैं। और आप इसे चंद पैसों के लिए बेच रहे हैं और पैसा बटोर रहे हैं ये गलत है।
विज्ञापन
comments
दूसरे यूजर ने लिखा- अक्षय को कहिए कि वही खरीद लें, आप लोग सिर्फ पैसे ‘रेज’ करना चाह रहे हैं। आपके पास भी तो बहुत सारा धन है उसका इस्तेमाल क्यों नहीं करते। एक और यूजर ने लिखा- तुम्हारा पति एक फिल्म में बिलियन कमाता है। और आपको डोनेशन के लिए कॉन्ट्रिब्यूशन चाहिए, चैरेटी के लिए?