अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अब फिल्मों से दूर हैं, मगर एक वक्त पर वह फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'बरसात' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह अजय देवगन के साथ 'जान' में नजर आईं। ट्विंकल को फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू पुरस्कार भी मिला था। एक तरफ जहां ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई, वहीं उनकी छोटी बहन रिंकी खन्ना बॉलीवुड में अपना जादू चला पाने में नाकाम रहीं और शादी करके विदेश में बस गईं। हालांकि, उनकी बेटी अपनी खूबसूरती को लेकर अभी से चर्चा में हैं। इतना ही नहीं, लोग उनके बॉलीवुड डेब्यू तक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2 of 4
ट्विंकल खन्ना की भांजी नाओमिका
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ट्विंकल खन्ना अपने समय में बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं। ट्विंकल खन्ना की छोटी बहन रिंकी खन्ना हैं। काका की दोनों बेटियों ने बॉलीवुड में काम किया है। लेकिन, किस्मत ने रिंकी का साथ नहीं दिया। उन्हें अपनी बहन की तरह फिल्म इंडस्ट्री में पहचान नहीं मिल पाई। रिंकी शादी करके विदेश में सेटल हो गईं। अब उनके बच्चे बड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं, रिंकी की बेटी की खूबसूरती के इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हैं।
3 of 4
नाओमिका-रिंकी खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने अपनी छोटी बहन रिंकी के जन्मदिन के मौके पर उनकी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में रिंकी के साथ उनकी बेटी नाओमिका भी नजर आ रही हैं। नाओमिका की खूबसूरती और स्टाइल ने फैंस का ध्यान खींचा। इसके बाद सब उनकी तुलना नाना राजेश खन्ना और नानी डिंपल कपाड़िया से कर रहे हैं।
4 of 4
रिंकी खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
रिंकी की बेटी नाओमिका बेहद खूबसूरत हैं। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहीं नाओमिका की तस्वीरें देख फैंस पूछ रहे हैं कि वह बॉलीवुड में कब एंट्री लेंगी? बात करें ट्विंकल की बहन रिंकी की तो वह आखिरी बार करीना कपूर के साथ फिल्म 'चमेली' (2003) में नजर आईं थीं। रिंकी खन्ना ने डिनो मोरिया और संजय सूरी के साथ 'प्यार में कभी कभी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह 'मुझे कुछ कहना है', 'जिस देश में गंगा रहता है' और 'झंकार बीट्स' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। वर्ष 2003 में रिंकी ने बिजनेसमैन समीर सरन से शादी की।