फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

22 साल में इतना बदल गई 'हिप हिप हुर्रे' की स्टारकास्ट, इस अभिनेत्री ने तो सलमान खान संग किया था बॉलीवुड डेब्यू

Thu, 23 Jul 2020 12:42 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 23 Jul 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
tv serial hip hip hurray star cast then and now
हिप हिप हुर्रे - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक का मशहूर सीरियल हिप हिप हुर्रे ने उस वक्त स्कूली बच्चों से लेकर हर उम्र के दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जीटीवी के इस सीरियल की कहानी 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के इर्द गिर्द बुनी गई थी। सीरियल का प्रसारण 21 अगस्त 1998 से 25 मई 2001 तक हुआ। तब से लेकर अब तक इसमें नजर आए मुख्य किरदारों के लुक काफी बदल गए हैं। चलिए आज हम आपको हिप हिप हुर्रे की स्टारकास्ट की तब की और अभी की तस्वीरें दिखाते हैं।

tv serial hip hip hurray star cast then and now
विशाल मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

डिंपल ब्वॉय विशाल मल्होत्रा को भला कौन भूल सकता है। सीरियल के वक्त विशाल की उम्र 17 साल थी। साल 2000 में विशाल ने एक शो होस्ट किया था। इसके अलावा वो कई फिल्मों और सीरियल में नजर आ चुके हैं। टीवी शो बेहद 2 में विशाल ने आदित्य रॉय का किरदार निभाया था। बीती 22 जुलाई को विशाल 39 साल के हो गए हैं।

tv serial hip hip hurray star cast then and now
किश्वर मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का जाना पहचाना चेहरा किश्वर मर्चेंट ने शो में नोनी का किरदार निभाया था। नोनी, मजहर से प्यार करने लगती हैं। मजहर का किरदार पूरब कोहली ने किया था। किश्वर बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी हैं। इसके अलावा वो सीरियल एक हसीना थी, इतना करो ना मुझसे प्यार, हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल में भी काम कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tv serial hip hip hurray star cast then and now
नकुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया

नकुल वैद्य सीरियल का एक और जाना पहचाना चेहरा थे। नकुल को फिल्म लंचबॉक्स के किरदार के लिए काफी सराहना मिली। फिल्म में वो निमरत कौर के पति के किरदार में थे। 

विज्ञापन
tv serial hip hip hurray star cast then and now
नौशीद सायरसी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री नौशीद सायरसी ने इसमें मीरा का किरदार निभाया। पहले इसी रोल को भूमिका चावला कर रही थीं। नौशीद को सूफी गाने पिया बसंती रे से जाना जाता है। उन्होंने फिल्म सुपारी से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि नौशीद का करियर रफ्तार नहीं पकड़ पाया। वो आखिरी बार सलमान खान स्टारर जय हो में दिखी थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed