देशभर में 1 नवंबर को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। आम से लेकर खास तक इन दिन हर महिला अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। पूरा दिन निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं छलनी से चांद देखकर अपना व्रत पूरा करती हैं। जानी-मानी अभिनेत्रियों को भी ये त्योहार काफी पसंद है। इस दिन वह भी काफी सज-धज कर पूजा-पाठ करती नजर आती हैं। लेकिन इंडस्ट्री में ऐसी भी कई अभिनेत्रियां हैं, जो बिना शादी के भी करवाचौथ का व्रत रख चुकी हैं। वहीं कुछ अभिनेत्रियां तो अभी भी व्रत करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि टीवी की वह कौन सी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने बिना शादी के यह त्योहार मनाया।
2 of 6
अंकिता लोखंडे
- फोटो : social media
अंकिता लोखंडे
बिग बॉय फेम और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे शादी से पहले भी करवा चौथ का व्रत रखती थीं। अंकिता कई साल से यह व्रत रखती आ रही हैं। बिना शादी करवा चौथ का व्रत रखने को लेकर अंकिता ने कहा था कि उन्हें इसका कॉन्सेप्ट पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें इस त्योहार पर मेहंदी लगाना और ट्रेडिशनल स्टाइल में तैयार होना पसंद है। बता दें कि पिछले साल भी अंकिता ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था।
3 of 6
आरती सिंह
- फोटो : Instagram
आरती सिंह
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और अभिनेत्री आरती सिंह का नाम भी इन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है, जो शादीशुदा से पहले करवा चौथ का व्रत रखती हैं। आरती ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'ना मैं शादीशुदा हूं ना ही रिलेशनशिप में हूं लेकिन मैं अपने साथी के लिए व्रत रख रही हूं। मैं अब शादी करना चाहती हूं और अरेन्ज मैरिज के लिए भी तैयार हूं।' आरती का कहना था कि उनका पार्टनर कहीं भी हो वो उसके लिए व्रत रखेंगी।
4 of 6
हिमानी शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमानी शर्मा
टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आईं अभिनेत्री हिमानी शर्मा भी शादी से पहले ही करवा चौथ का व्रत रखती हैं। हिमानी तब से करवा चौथ का व्रत रखती हैं जब वह चौथी कक्षा में पढ़ती थीं। हिमानी यह व्रत अच्छे पार्टनर के लिए नहीं बल्कि अपने पेरेंट्स के लिए करती हैं। हिमानी का मानना है कि यह व्रत केवल पार्टनर के लिए नहीं बल्कि जो आपके करीब हो और आपको प्यारा हो उसके लिए आप यह व्रत रख सकते हैं।
5 of 6
फरनाज शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
फरनाज शेट्टी
अभिनेत्री फरनाज शेट्टी भी बिना शादी के करवा चौथ का व्रत रख चुकी हैं। फरनाज 'बालिका वधू', 'एक वीर की अरदास वीरा', वारिस, 'कहां हम कहां तुम' और 'सिद्धि विनायक' जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं। साल 2017 में फरनाज ने सीरियल 'वारिस' के अपने को-स्टार नील मोटवानी को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने उस वर्ष एक- दूसरे के लिए व्रत भी रखा था। हालांकि वर्ष 2017 में ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था।