फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jennifer Winget: जेनिफर विंगेट के हाथ लगी बड़ी फिल्म, कार्तिक आर्यन के साथ आ सकती हैं नजर

Wed, 15 Jun 2022 08:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 15 Jun 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Tv Actress Jennifer Winget may be seen in a Bollywood film with Kartik Aaryan
जेनिफर विंगेट- कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की मशहूर अदाकारा जेनिफर विंगेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। छोटे पर्दे पर दमदार एक्टिंग से घर-घर तक पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अब बड़े पर्दे पर अपने अभियन का लोहा मनवाने जा रही हैं। खबर है कि जेनिफर एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती हैं। एक्ट्रेस अब तक कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इन सीरियल्स की वजह से देशभर में उनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। फिल्म में काम करने की खबर मीडिया में आते ही एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश हैं।

Tv Actress Jennifer Winget may be seen in a Bollywood film with Kartik Aaryan
जेनिफर विंगेट- कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
इस एक्टर के साथ आ सकती हैं नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर विंगेट बॉलीवुड के यंग और टैलेंटेड एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ जल्द स्क्रीन स्पेस शेयर कर सकती हैं। फिलहाल इस फिल्म को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिल्म के मेकर्स और एक्ट्रेस दोनों की तरफ से इस बात को अब तक कंफर्म नहीं किया गया है।

Tv Actress Jennifer Winget may be seen in a Bollywood film with Kartik Aaryan
जेनिफर विंगेट - फोटो : Instagram
कई टीवी शोज में दिखा चुकी हैं जलवा

जेनिफर अपनी एक्टिंग का जलवा कई  टीवी शोज में दिखा चुकी हैं। 'दिल मिल गए' सीरियल से वह काफी मशहूर हुई थीं। इस सीरियल में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा 'बेहद' में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। संजय लीला भंसाली के सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' में भी वह नजर आ चुकी हैं। इस शो में उनके ओपोजिट गौतम रोडे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Actress Jennifer Winget may be seen in a Bollywood film with Kartik Aaryan
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला
बुलंदियों पर कार्तिक के सितारे

वहीं, फिल्म एक्टर कार्तिक आर्यन हाल ही में बॉलीवुड के नए सुपरस्टार के रूप में उभर कर सामने आए हैं, जिस समय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं उस समय उनकी 'भूल भुलैया 2' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। कार्तिक की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। माना जा रहा है कि भूल भुलैया 2 जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed