फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 घंटे की 'पद्मावत' में 30 मिनट के रोल ने बदल दी टीवी स्टार की जिंदगी, जानिए कौन?

Sun, 04 Feb 2018 12:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
tv actor Vibhav Roy life have been change after 30 min scene in padmaavat
काफी विरोध के बीच रिलीज हुई फिल्म पद्मावत में दीपिका, रणवीर और शाहिद के किरदार की चर्चा तो चारों ओर हो रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मात्र आधे घंटे के रोल ने एक टीवी एक्टर को रातों-रात स्टार बना दिया। ये जानकर और हैरान होंगे कि रिलीज से पहले इस एक्टर के किरदार की चर्चा तक न हुई। जानिए पूरा मामला..
tv actor Vibhav Roy life have been change after 30 min scene in padmaavat
बात हो रही है टीवी स्टार जलालुद्दीन के बेटे तथा अलाउद्दीन खिलजी के भतीजे ईतात खान के किरदार में नजर आए विभव रॉय की। 'पद्मावत' में करीब आधे घंटे के रोल में विभव ने अपनी छाप छोड़ने में सफलता हासिल की। इसके किरदार का अंत खिलजी के हाथों होता है। विभव ने किरदार को लेकर रणवीर और भंसाली पर भी बात की।
 
tv actor Vibhav Roy life have been change after 30 min scene in padmaavat
गौरतलब है कि विभव इससे पहले टीवी शो डोली अरमानों की और गुमनाम दिल से दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना चुके हैं। रणवीर के साथ निभाए गए किरदार पर बात करते हुए विभव बताते हैं कि रणवीर में बिल्कुल भी स्टारडम नहीं है। मुझे सीन को करने में कई तरह के सुझाव दिए। सुपरस्टार होने के बावजूद वह जमीन से जुड़े हुए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
tv actor Vibhav Roy life have been change after 30 min scene in padmaavat
विभव ने खुलासा किया कि उनका किरदार फिल्म में एक सरप्राइज एलीमेंट रहा। एक अग्रीमेंट के मुताबिक किसी को नहीं पता था कि फिल्म का मैं भी हिस्सा हूं। फिल्म से जुड़ी जानकारी मुझे लीक नहीं करने का निर्देश दिया गया था। इस वजह से लोगों को काफी सरप्राइज मिला। मैं खुश हूं कि यह एक धमाकेदार सरप्राइज साबित हुआ।
विज्ञापन
tv actor Vibhav Roy life have been change after 30 min scene in padmaavat
विभव के मुताबिक इस 3 घंटे की फिल्म में मुझे लगभग 30 मिनट की स्क्रीन स्पेस मिली है। सच कहूं तो मेरी डेब्यू फिल्म के लिए ये 30 मिनट जिंदगी साबित हुए हैं। इस 30 मिनट से भंसाली जी ने मुझे बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री दिलवाई। एक शानदार फिल्म और कहानी से जुड़ने का मौका दिया है। ऐसा मौका हर किसी को नहीं मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed