फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TV actor Shaheer Sheikh was seen cutting hair of 2 month old daughter Anaya beautiful video won hearts of fans

Video: दो महीने की बेटी अनाया के बाल काटते नजर आए शहीर शेख, खूबसूरत वीडियो ने फैंस का जीता दिल

Sun, 21 Nov 2021 10:21 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 21 Nov 2021 10:21 AM IST
सार

शहीर शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता अपनी बेटी अनाया के बाल काटते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
TV actor Shaheer Sheikh was seen cutting hair of 2 month old daughter Anaya beautiful video won hearts of fans
शहीर शेख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहीर शेख टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट बनाए रखने की कोशिश करते हैं। शहीर शेख ने रुचिका कपूर से 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों 11 सितंबर को एक बेटी के माता-पिता बने थे। शहीर शेख ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। लेकिन इन सबके बीच शहीर फैंस के लिए अपनी पर्सनल लाइफ की कुछ झलकियां शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, शहीर शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता अपनी लाडली बेटी अनाया के बाल काटते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

TV actor Shaheer Sheikh was seen cutting hair of 2 month old daughter Anaya beautiful video won hearts of fans
Shaheer Sheikh

दरअसल, शहीर शेख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता ने गोद में अपनी लाडली बेटी अनाया को लिया हुआ है और वह ट्रिमर से बेटी के बाल काट रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में भी शहीर ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में शहीर ने लिखा है, ‘हेयरकट।’ इसके साथ ही उन्होंने हार्ट के दो इमोजी भी लगाए हैं। ये वीडियो फैंस के बीच काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है। इतना ही नहीं, फैंस से लेकर सेलेब्स भी इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

TV actor Shaheer Sheikh was seen cutting hair of 2 month old daughter Anaya beautiful video won hearts of fans
शहीर शेख - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले शहीर शेख ने सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो शेयर की थी, जिसके जरिए अभिनेता ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस को दिखाई थी। इस तस्वीर में शहीर के साथ उनका पूरा परिवार नजर आ रहा था। लेकिन तस्वीर में शहीर ने अपनी बेटी का चेहरा स्टिकर से छिपा दिया था। हालांकि, तस्वीर पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।  

विज्ञापन

TV actor Shaheer Sheikh was seen cutting hair of 2 month old daughter Anaya beautiful video won hearts of fans
Shaheer sheikh

शहीर शेख ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने पिता बनने का अनुभव साझा किया था। शहीर शेख ने कहा था कि मैं क्या कह सकता हूं। मैं सच कहूं तो, मेरे पास अपनी फीलिंग को जाहिर करने के लिए शब्द नहीं है। यह अलग ही भावना है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस दुनिया में मुझे ऐसी भी भावना का एहसास होगा। लेकिन जब मैंने अपनी नन्ही परी को गोद में लिया, तो ये सबसे अलग फीलिंग थी। मैं अपनी बात को शब्दों में नहीं कह सकता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed