अभिनेता तुषार कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मारीच' को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से उन्होंने अपनी इस फिल्म का एलान किया है, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। एक्टर की इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुषार कपूर की यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। तुषार कपूर के अलावा फिल्म में नसीरूद्दीन शाह भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि बतौर प्रोड्यूसर यह तुषार कपूर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह अक्षय कुमार अभिनीत 'लक्ष्मी' में बतौर प्रोड्यूसर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
Maarrich: इंतजार खत्म! तुषार कपूर की 'मारीच' इस दिन होगी रिलीज, जानिए कहां देख सकेंगे?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन