फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Fitness: 60-70 की उम्र में भी यंग एक्टर्स को मात दे रहे हैं ये छह अभिनेता, जानें इनकी फिटनेस का राज

Tue, 10 May 2022 10:33 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 10 May 2022 10:33 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Fitness: Bollywood Actors Like Anil Kapoor and Suniel Shetty In Their 60s and 70s Who Are Acing The Fitness Game
60-70 की उम्र में भी फिट हैं ये अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में खुद को फिट रखने के लिए अभिनेता खूब मेहनत करते हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो 40-45 पार करते ही खुद को बुजुर्ग की श्रेणी में गिनने लगते हैं। ऐसे लोगों को बॉलीवुड को उन अभिनेताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए जो 60 की उम्र पार करने के बाद भी एकदम फिट हैं। ये अभिनेता खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और फिटनेस के मामले में यंग एक्टर्स को मात देते हैं। आज हम आपको 70 और 80 दशक के ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते।

Tuesday Fitness: Bollywood Actors Like Anil Kapoor and Suniel Shetty In Their 60s and 70s Who Are Acing The Fitness Game
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

अनिल कपूर
अभिनेता अनिल कपूर 65 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर ऐसा बिलकुल नहीं लगता। अभिनेता आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिनसे पता चलता है कि वह खुद को फिट रखने के लिए कितनी मेहनत करते हैं। अनिल कपूर फिट रहने के लिए साइकिलिंग, हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग और वेट लिफ्टिंग करते हैं।

Tuesday Fitness: Bollywood Actors Like Anil Kapoor and Suniel Shetty In Their 60s and 70s Who Are Acing The Fitness Game
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram

सुनील शेट्टी
फिटनेस के मामले में अन्ना यानी सुनील शेट्टी भी पीछे नहीं हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं, जिन्हें देखकर साफ पता चलता है कि वह खुद को फिट रखने के लिए कितनी मेहनत करते हैं। सुनील शेट्टी 60 साल के हो चुके हैं और अपनी फिटनेस का ख्याल रखने के लिए वह स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। इसके साथ ही वह योगा और जिम में भी जमकर पसीना बहाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Fitness: Bollywood Actors Like Anil Kapoor and Suniel Shetty In Their 60s and 70s Who Are Acing The Fitness Game
शरत सक्सेना - फोटो : Instagram

शरत सक्सेना
अभिनेता शरद सक्सेना अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में छा गए थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वह अपने बाइसेप्स दिखाते नजर आ रहे थे। इसके अलावा वह बैक, शोल्डर, ट्राइसेप्स और चेस्ट को ट्रेंड करते नजर आ रहे थे। 71 साल के शरत सक्सेना ने कहा था कि वह इस उम्र में खुद को फिट रखने के लिए 2 घंटे वर्कआउट करते हैं। उनका कहना था कि मुझे खुद को 50-55 साल का दिखना होता है, नहीं तो मुझे काम नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
Tuesday Fitness: Bollywood Actors Like Anil Kapoor and Suniel Shetty In Their 60s and 70s Who Are Acing The Fitness Game
संजय दत्त - फोटो : Instagram

संजय दत्त
संजय दत्त 62 साल के हैं और अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखते हैं। जब अभिनेता जेल में थे तो बाल्टी में पानी भरकर एक्सरसाइज किया करते थे। ऐसा कर उन्होंने जेल में ही सिक्स पैक एब्स बना लिए थे। वहीं, अब अपने ट्रीटमेंट के बाद वह फिर से अपनी फिटनेस पर ध्यान देने लगे हैं। उनके एक्सरसाइज रूटीन की बात करें तो वह  कार्डियो-वैस्कुलर बाइक, डंबल, क्रंचेज और एयरोबिक एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा वह स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed