फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WEEK 43: लगातार पांचवे हफ्ते भी 'कुंडली भाग्य' ने मारी बाजी, देखें टॉप पांच सीरियल्स की पूरी लिस्ट

Thu, 05 Nov 2020 07:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 05 Nov 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
TRP Rating Week 43 Kundali Bhagya Again Tops In list top five serials Of last week
कुंडली भाग्य - फोटो : जी टीवी

कथित टीआरपी घोटाले के मामले में कुछ दिन पहले ही ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने साप्ताहिक रेटिंग को 12 सप्ताह के लिए स्थिगत कर दिया था। बीते रोज सूचना प्रसारण मंत्रालय ने टेलीविजन रेटिंग एजेंसी पर गाइड लाइन की समीक्षा के लिए समिति गठित की। इसी बीच बार्क ने ताजा टीआरपी रेटिंग भी जारी कर दी है। पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी टीआरपी में जीटीवी का शो 'कुंडली भाग्य' में बाजी मारते हुए पहले स्थान पर जगह बनाई है। 


 

TRP Rating Week 43 Kundali Bhagya Again Tops In list top five serials Of last week
कुंडली भाग्य - फोटो : अमर उजाला

एकता कपूर का यह शो पहले नंबर पर है।  इन दिनों शो में प्रीता और करण को रोमांस दिखाया जा रहा है. वहीं माहिरा की लूथरा हाउस में इंट्री हो चुकी है। शो की स्टोरी और ट्विस्ट फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ़्तों से शो लगातार टॉप पर बना हुआ है। शो के इम्प्रेशंस में भी इजाफा हुआ है। ये शो सोमवार से लेकर शुक्रवार तक रात 9: 30 बजे प्रसारित होता है।

TRP Rating Week 43 Kundali Bhagya Again Tops In list top five serials Of last week
साथ निभाना साथिया - फोटो : सोशल मीडिया

स्टार उत्सव पर प्रसारित हो रहा शो साथ निभाना साथिया दूसरे नंबर पर है। शो को 11803 इम्प्रेशंस मिले हैं। इतना ही नहीं साथ निभाना साथिया 2 भी इन दिनों चर्चा में बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Rating Week 43 Kundali Bhagya Again Tops In list top five serials Of last week
अनुपमां - फोटो : File Photo

स्टार प्लस के शो अनुपमां ने अपनी जगह पकड़कर रखी है। लगातार कई हफ़्ते से ये शो तीसरे स्थान पर बना हुआ है। अनुपमा को 11540 इम्प्रेशंस मिले हैं, जो पहले से काफी बेहतर है। ये शो जुलाई 2020 में ऑन एयर हुआ था। शो को पहले ही दिन से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

विज्ञापन
TRP Rating Week 43 Kundali Bhagya Again Tops In list top five serials Of last week
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media

कुमकुम भाग्य चौथे स्थान पर काबिज है। यह शो काफी लंबे समय से टीआरपी रैंकिंग में शामिल है। वहीं पांचवे स्थान पर ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के आने वाले एपिसोड में कुछ चौंकाने वाले मोड़ आनेवाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed