फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Trailer of Amitabh Bacchan's new film Jhund is out

Jhund: अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फुटबॉल कोच बन दे रहे ट्रेनिंग

Wed, 23 Feb 2022 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 23 Feb 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
Trailer of Amitabh Bacchan's new film Jhund is out
झुंड में अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन की स्पोर्ट्स ड्रामा 'झुंड' का ट्रेलर बुधवार दोपहर को रिलीज किया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे फुटबॉल कोच विजय (अमिताभ) स्लम के बच्चों को अपनी फुटबॉल टीम में खेलने के लिए तैयार कर रहे हैं। फिल्म के इस तीन मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे विजय टीनएजर्स को अपराध के जीवन से निकालकर एक खिलाड़ी में तब्दील करने की कोशिश करता है।

विज्ञापन


इसके बाद ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे विजय उपद्रवी, आपराधिक प्रवृत्ति वाले इन टीनएजर्स के गिरोह को एक टीम में बदल देता है और इन बच्चों की पूरी जिंदगी बदल जाती है।

विज्ञापन

Trailer of Amitabh Bacchan's new film Jhund is out
झुंड के ट्रेलर का एक सीन - फोटो : social media
यह फिल्म अनुभवी मराठी निर्देशक नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित है। इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए 2 मार्च का दिन तय किया गया है। इस ट्रेलर लॉन्च से कुछ घंटों पहले ही अमिताभ ने इस फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया था।

क्या है फिल्म की कहानी
यह बॉयोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा सामाजिक कार्यकर्ता विजय बरसे के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को एक फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रेरित किया था। अमिताभ बच्चन ने फिल्म में  विजय बरसे का किरदार निभाया है। उनके अलावा, फिल्म में आकाश थोसर और रिंकू राजगुरु भी हैं, दोनों ने निर्देशक नागराज की हिट मराठी फिल्म सैराट में अभिनय किया।


Trailer of Amitabh Bacchan's new film Jhund is out
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

पिछले तीन वर्षों में झुंड की रिलीज को कई बार टाला जा चुका है। फिल्म का फर्स्ट लुक दो साल पहले और पहला टीजर सिर्फ दो हफ्ते पहले लॉन्च किया गया था। यह फिल्म पहले सितंबर 2019 में रिलीज होने वाली थी। यहां तक कि खबरें यह भी थी कि बढ़ते ओमिक्रॉन वायरस के कारण, निर्माता फिल्म को सीधा ओटीटी पर रिलीज करने की सोच रहे थे। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज, तांडव फिल्म्स एंटरटेनमेंट और आटपत के बैनर तले किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed