फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TMKOC: Director Asit Modi Introduced New Bawri Navina Wadekar in show

TMKOC: नई बावरी दिलाएगी टीआरपी...'तारक मेहता...' की गिरती पॉपुलैरिटी बढ़ाने के लिए क्या है मेकर्स का नया दांव?

Sat, 14 Jan 2023 12:47 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 14 Jan 2023 12:47 AM IST
सार

टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और पुराने शो में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक पुराने किरदार की एंट्री होने जा रही है, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि इससे शो की टीआरपी में एक बार फिर उछाल देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
TMKOC: Director Asit Modi Introduced New Bawri Navina Wadekar in show
तन्मय वेकारिया और नवीना वाडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दर्शकों का पसंदीदा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फैंस के लिए एक सरप्राइज लेकर आ रहा है। इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दर्शक सिर्फ शो को ही पसंद नहीं करते बल्कि हर कलाकार के साथ अपना जुड़ाव महसूस करते हैं। बीते कुछ सालों से शो के कुछ महत्वपूर्ण और लोकप्रिय किरदार गायब हैं जिसके कारण शो की टीआरपी में गिरावट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब शो में जल्द एक पुराने किरदार की एंट्री होने जा रही है। वर्षों बाद 'बावरी' की इस शो में फिर से वापसी होने वाली है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'वंस अपॉन ए टाइम...इमरान खान वाज ए स्टार'...आजकल कहां हैं 'कट्टी-बट्टी' बॉय

विज्ञापन

TMKOC: Director Asit Modi Introduced New Bawri Navina Wadekar in show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : social media

बता दें कि शो के दो सब से ज्यादा चर्चित किरदार बाघा और बावरी दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। बावरी काफी लंबे वक्त से शो में दिखाई नहीं दे रही थी। लेकिन अब डायरेक्टर असित मोदी ने खुलासा किया है कि शो में दोबारा बावरी की एंट्री होगी। लेकिन बावरी के किरदार में मोनिका भदोरिया नहीं बल्कि नवीना वाडेकर अभिनय करती हुई दिखाई देंगी। इस बात की पुष्टि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने की है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान और जॉन के बीच अनबन? इस सवाल का जवाब न देने पर लगाए जा रहे कयास

विज्ञापन

TMKOC: Director Asit Modi Introduced New Bawri Navina Wadekar in show
असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

असित मोदी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि नवीना को नई बावरी के रूप में कास्ट करके वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे बावरी के रोल के लिए फ्रेश और मासूम चेहरे की तलाश थी और किस्मत से हमें नवीना मिल गईं। हमारा शो दर्शकों को काफी पसंद है, ऐसे में उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना हमारा फर्ज है। असित बताते हैं कि नवीना काफी उत्साहित हैं और तारक मेहता का उल्टा चश्मा ब्रांड को समझती हैं। हमने कई लोगों का ऑडिशन लिया, लेकिन उन्हें चुना'।

यह भी पढ़ें: घुड़सवारी करते समय बेहोश हुए रणदीप हुड्डा, गिरने से आईं गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed