छोटे पर्दे के चर्चित शो उतरन से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री टीना दत्ता ने खुद के साथ हुई घरेलू हिंसा का खुलासा किया है। हाल ही में एक इंटव्यू के जरिए उन्होंने बताया कि वह पांच सालों तक घरेलू हिंसा का शिकार हुई है। उनके इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।
2 of 5
टीना दत्ता
- फोटो : file photo
टीना दत्ता जल्द ही हॉरर शो 'डायन' से नजर आने वाली हैं। इस सिलसिले में उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह पांच साल तक ऐसे रिलेशनशिप में रहीं जहां उन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा। वह पांच सालों तक अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते में थीं। इस दौरान ब्वॉयफ्रेंड ने टीना के साथ कई बार घरेलू हिंसा की।
3 of 5
टीना दत्ता
- फोटो : file photo
अपनी बात को विस्तार से बताते हुए टीना ने आगे कहा कि उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते को बचाने के लिए हर कोशिश की। उससे मार तक खाई। टीना ने बताया- मैं उसके साथ रहना चाहती थी क्योंकि मैं उससे प्यार करती थी। लेकिन जब उनके बॉयफ्रेंड ने टीना को उनके दोस्तों के सामने पीटा तो उनको एहसास हुआ कि अब इस रिश्ते का खत्म हो जाना ही बेहतर है।
4 of 5
टीना दत्ता
- फोटो : file photo
बात करें टीना के हॉरर शो 'डायन' की तो वह इस शो से लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। 'डायन' के करीब 52 एपिसोड हैं। इस शो में हॉरर के साथ सस्पेंस और थ्रिलर का मसाला भी देखने को मिलेगा।
5 of 5
टीना दत्ता
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि टीना ने 5 साल की उम्र में सीरियल 'सिस्टर निवेदिता' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी सीरियल के अलावा वह बंगाली फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। टीवी सीरियल्स के साथ ही टीना ने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'चोखेर बाली' में भी काम किया है।