बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्री दिशा पाटनी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर दिशा को सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं। किसी ने दिशा के नाम पर प्यार नोट लिखा है तो किसी ने अभिनेत्री की ढेर सारी तस्वीरों से एक कोलाज बनाया है। इतना नहीं, आज ट्विटर पर #Dishapatani लंबे समय तक ट्रेंड करता रहा, जिससे साफ है कि दिशा अपने फैंस के लिए काफी खास हैं। इन सबके बीच, दिशा पाटनी को उनके रूमर्ड (कथित) बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने भी काफी मजेदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
2 of 4
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी
- फोटो : insta
टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और दिशा अपने एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वीडियो में टाइगर बैक फ्लिप मारते दिख रहे हैं और दिशा बेहतरीन तरीके से स्पीन मारती हैं। इस तस्वीर के साथ टाइगर ने लिखा, 'इस साल तुम और भी ऊंची उड़ान भरो... हैप्पी बर्थडे एक्शन हीरो। आज अच्छा टेस्टी खान खान और किल इट।' इसके साथ अभिनेता ने फायर, दिल और स्माइली चेहरे वाली इमोजी भी लगाई है।

3 of 4
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या रिलेशनशिप में हैं टाइगर और दिशा?
टाइगर और दिशा की गिनती बॉलीवुड के उन कपल में होती है, जो अपना रिश्ता छिपाए बैठे हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों पहली बार 'बेफिक्रा' सॉन्ग में नजर आए थे। इसके बाद दोनों ने 'बाघी 2' में एक साथ स्क्रीन शेयर की। हालांकि, दोनों से कई बार उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया है और दोनों ने ही एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है।
4 of 4
दिशा पाटनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिशा पाटनी के करियर में एक नजर डाले तो अभिनेत्री ने अपनी शुरुआत फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से की थी, जो साल 2016 में नजर आई थी। इस फिल्म में दिशा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर की। इसके बाद उन्होंने जैकी चैन के साथ फिल्म 'कुंग फू योगा' में काम किया। दिशा सलमान खान की फिल्म 'भारत' में भी नजर आई हैं। फिल्म में उनका गाना 'स्लो मोशन' काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब दिशा 'प्रोजेक्ट के', 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'योद्धा' में नजर आएंगी।