{"_id":"5b75659142c79208c0742ee9","slug":"tiger-shroff-learning-action-sequence-choreography-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बागी 2' के लिए टाइगर श्रॉफ ने ली थी खास तरह की ट्रेनिंग, एक्शन वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बागी 2' के लिए टाइगर श्रॉफ ने ली थी खास तरह की ट्रेनिंग, एक्शन वीडियो हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले कलाकार टाइगर श्रॉफ फिल्मों में अपने एक्शन से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'बागी 2' में उनके हैरतअंगेज एक्शन ने सभी को हैरान कर दिया। गौरतलब है कि टाइगर अपनी फिल्मों में एक्शन सीन करने के लिए काफी मेहनत करते हैं। एक्शन सीन के लिए मेहनत करते हुआ उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Trending Videos
जी हां टाइगर श्रॉफ ने अपने इस एक्शन सीन के वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह अपने सहयोगियों के साथ एक्शन सीन सिखते हुए नजर आ रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद टाइगर श्रॉफ ने वीडियो के कैप्शन में किया है। उन्होंने लिखा- 'मेरे साथी और मैं बागी 2 के क्लाइमैक्स की तैयारी के दौरान कोरियॉग्रफी सीखते हुए।'वीडियो में टाइगर एक साथ कई लोगों से लड़ते हुए दिख रहे हैं।'
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' बीती मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ गर्लफ्रेंड दिशा पटानी और दिग्गज कलाकार मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला था। बताया जा रहा है कि 'बागी 2' साल 2018 की बड़ी फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बात करें टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म की तो जल्द ही वह साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के सीक्वल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आने वाले हैं। टाइगर के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया भी नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि इन दोनों हीरोइन की यह डेब्यू फिल्म है।