टाइगर श्रॉफ इन दिनों 'बागी2' की शूटिंग में काफी बिजी हैं। जिसमें उनके साथ गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगी। लेकिन क्या आपको पता है शूटिंग के बीच टाइगर दिशा के अलावा इस खास शख्स के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं जिसका नाम जानकर आपको हैरानी जरूर होगी।
टाइगर मार्शल आर्ट ट्रेंड है यह बात तो किसी ने छिपी नहीं हैं लेकिन क्या आपको पता है उन्होंने अपने एक दोस्त को 'बागी 2' में रोल दिलाने में मदद की है। दिलचस्प बात यह है कि यह दोस्त कोई और नहीं बल्कि 'सुपर फाइट लीग' के दौरान 'मिक्स्ड मार्शल आर्ट' टीम का उनका साथी हैं।
टाइगर के इस दोस्त का नाम ध्रुव चौधरी है जो मुख्य रुप से मेरठ का रहने वाला है। ध्रुव को ताइक्वांडो, कराटे और मुय थाई का 9 साल का अनुभव है लेकिन बीते एक साल से मुंबई में रह रहे हैं। ध्रुव कहा कहना है कि टाइगर मुझसे अपने भाई की तरह बर्ताव करते हैं। वह बहुत ही दयालु और अनुशासन वाले शख्स है। उनके परिवार ने हमेशा मेरी मदद की है। मैं 'सुपर फाइट लीग' के फाउंडर बिल दुसांज का शुक्रिया करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यह प्लेटफार्म दिया।
ध्रव ने कहा - 'गोवा में शूटिंग के दौरान रणदीप हुड्डा और टाइगर के साथ काफी मजा आया। यह दोनों 'सुपर फाइट लीग' का हिस्सा हैं। यह पहला मौका है कि मैं किसी फिल्म में काम कर रहा हूं। पहले ऑडिशन में ही मेरा चुनाव हो गया था। थोड़ा नर्वस जरूर हूं लेकिन डायरेक्टर अहमद खान मेरे अच्छे दोस्त हैं और अक्सर गाइड करते रहते हैं। यहां तक की टाइगर मेरी डायलॉग बोलने के तरीके में भी मदद करते रहते हैं।'