बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 2014 में फिल्म हीरोपंती से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था और अपनी पहली ही फिल्म से ही उन्होंने इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। वह अपनी पहली फिल्म से ही एक्शन हीरो वाली छवि रखते हैं। अब टाइगर श्रॉफ दोबारा हीरोपंती दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, यानी उनकी फिल्म हीरपंती 2 भी आने वाली है। फिल्म का ऐलान वह पहले ही कर चुके हैं और अब कल हीरोपंती 2 का ट्रेलर भी रिलीज हो जाएगा। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए यह जानकारी दी है।
Heropanti 2 Trailer: हीरोपंती दिखाने आ रहे हैं टाइगर श्रॉफ, कल इस टाइम रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर
कल 12 बजे रिलीज होगा हीरोपंती 2 का ट्रेलर-
एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म हीरोपंती से रिलेटेड तीन पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में टाइगर और दूसरे कलाकार भी स्वैग में नजर आ रहे हैं। और इसी के साथ फिल्म के ट्रेलर रीलीज की जानकारी भी दी है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि हीरोपंती 2 का ट्रेलर कल दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा।
नवाजुद्दीन सिद्दकी यानी 'लैला' से होगा टाइगर की हीरोपंती का मुकाबला-
टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती के इस पोस्टर में नवाजुद्दीन सिद्दकी पूरे स्वैग में दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक देखकर ही पता चल रहा है कि फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ को जबरदस्त टक्कर देने वाले हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, लैला को डार्क बेव का मास्टर कहते हैं, क्या होगा जब करेगा वह मेरी हीरोपंती से मुकाबला।
बबलू में दिखी कमाल की हीरोपंती-
हीरोपंती के इस पोस्टर में टाइगर का लुक पहली हीरोपंती के बबलू से बिलकुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहा है। वह पूरी तरह से एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।