टाइगर श्रॉफ बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया है कि उन्होंने 'स्पाइडर-मैन' के लिए ऑडिशन दिया था। इस बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था और मार्वल को अपने टेप भी भेजे थे।
2 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने यह भी कहा कि निर्माता उनके वीडियो से काफी प्रभावित थे। बातचीत के दौरान टाइगर ने यह भी बताया कि मेकर्स के लिए उनकी पिच यह थी कि वह उनके वीएफएक्स पर बहुत सारा पैसा बचाएंगे क्योंकि वह सब कुछ कर सकते हैं जो स्पाइडर-मैन फिल्म में करता है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह इसका हिस्सा बनने के काफी करीब पहुंच गए थे।
3 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 2015 में रिलीज हुई स्पाइडर मैन में टॉम हॉलैंड ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में डेब्यू किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रोल के लिए मैथ्यू लिंट्ज, चार्ली प्लमर और आसा बटरफील्ड ने टॉम को कड़ी टक्कर दी थी।
4 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि टाइगर ने साल 2017 में 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' के हिंदी डब में अपनी आवाज दे चुके हैं। इस बारे में उन्होंने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया था, "मैं अपने बचपन के सुपरहीरो स्पाइडर की आवाज बनने के लिए काफी उत्साहित हूं। मैं स्पाइडर-मैन की फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं और मैं कहना चाहता हूं कि वह एकमात्र सुपरहीरो का किरदार है जिसे मैं हमेशा निभाना चाहता हूं।' वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर जल्द ही 'गणपत: पार्ट वन' में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके अलावा कृति सेनन भी नजर आएंगी।