रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग लेने के बाद रिलीज के तीसरे दिन ही आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, फातिमा सना शेख स्टारर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जमीं पर आ गयी है। आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने पहले दिन 52.25 की शानदार कमाई की लेकिन दूसरे दिन ये आंकड़ा सिमट कर आधा रह गया। अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है और इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई है।
फिल्म ने तीसरे दिन 22.75 करोड़ की कमाई है। वहीं तेलगु और तमिल मिलाकर तीसरे दिन 75 लाख की कमाई की। जो कि पहले दिन के कलेक्शन से आधे से भी कम है। हालांकि फिल्म 3 दिन में ही 105 करोड़ की कमाई कर चुकी है। पहले दिन की कमाई को देखें तो ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म आने वाले 4 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी लेकिन लगता है ऐसा होने में अभी वक्त लग सकता है।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 52.25 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी मगर दूसरे दिन यानि शुक्रवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और 29.25 करोड़ की कमाई की। बता दें आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को उनकी बाकी फिल्मों की तरह तारीफें नहीं मिली हैं। नेगेटिव कमेंट्स और मूवी के ऑनलाइन लीक होने के बाद इसका असर यकीनन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कमाई पर पड़ता दिखाई दे रहा है। फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो हुई है। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं।
फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका जबरदस्त क्रेज था, लेकिन रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स ने भी फिल्म का कुछ खास रिव्यू नहीं दिया है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने फिल्म का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। बावजूद इसके पहले दिन टिकट खिड़की पर फिल्म के लिए रुपयों की जमकर बारिश हुई। हालांकि लगभग तय है कि 4 दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में फिल्म 130 करोड़ जमा कर लेगी।
'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले 'धूम 3' बनाई थी, जिसमें भी आमिर खान और कटरीना कैफ थे। हॉलीवुड की पायरेट्स ऑफ कैरेबियन की तर्ज पर बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली भव्यतम फिल्म लाने का दावा किया गया है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का रन टाइम यानि फिल्म की अवधि 2 घंटा 44 मिनट और 30 सेकंड है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के कलेक्शंस में इस गिरावट के कयास ट्रेड जानकारों ने पहले से ही लगाने शुरू कर दिये थे। इसकी वजह फिल्म को लेकर नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी है।