आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए महज 2 दिन ही हुए हैं और इसने कमाई के मामले में अब तक की फिल्मों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जैसा की आप सभी जानते हैं 52.25 करोड़ की कमाई के साथ ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।
2 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : twitter
रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख औक कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने दूसरे दिन 27 करोड़ की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का 2 दिन का कलेक्शन 78 करोड़ के पार जा चुका है। जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
बता दें आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को उनकी बाकी फिल्मों की तरह तारीफें नहीं मिली हैं लेकिन फिर भी फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। हालांकि नेगेटिव कमेंट्स और मूवी के ऑनलाइनक लीक होने के बाद इसका असर यकीनन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कमाई पर पड़ेगा। फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो हुई है। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं।
फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका जबरदस्त क्रेज था, लेकिन रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स ने भी फिल्म का कुछ खास रिव्यू नहीं दिया है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने फिल्म का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। बावजूद इसके टिकट खिड़की पर फिल्म के लिए रुपयों की जमकर बारिश हुई।
'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले 'धूम 3' बनाई थी, जिसमें भी आमिर खान और कटरीना कैफ थे। हॉलीवुड की पायरेट्स ऑफ कैरेबियन की तर्ज पर बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली भव्यतम फिल्म लाने का दावा किया गया है। जिसका फैसला तो आप फिल्म देखने के बाद कर ही लेंगे।