बॉलीवुड की सबसे चर्चित कैट फाइट की लिस्ट में शामिल दो अभिनेत्रियां कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण आजकल अपने बयानों को लेकर काफी लाइमलाइट में हैं। हाल ही में दीपिका ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कटरीना को अपनी शादी तक में नहीं बुलाने वाली हैं। बहरहाल इस फाइट की वजह बताने की जरूरत नहीं कि यह रणबीर कपूर की वजह से है।
हाल ही में जब कटरीना से एक टॉक शो के दौरान पूछा गया कि क्या वो दीपिका को अपना दोस्त मानती हैं तो उनकी चुप्पी से ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि उनका जवाब ना में ही है। लेकिन हाल ही में कटरीना ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद लगता है कटरीना इस कोल्ड वॉर को अब खत्म करने के मूड में हैं।
बता दें, ये दोनों एक्ट्रेस रणबीर की एक्स-गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। जिसकी वजह से एक दूसरे से शिकायत होना लाजमी है। लेकिन खबरों की माने तो कटरीना ने यह दुश्मनी भुलाकर दीपिका की तरफ अपनी दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। हाल ही में कटरीना ने सोशल मीडिया पर दीपिका की एक फोटो को लाइक किया है।
डिजाइनर अनामिका खन्ना ने दीपिका की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसे कटरीना ने लाइक किया। ऐसे में कहा जा सकता है कि कटरीना हो न हो दीपिका के साथ अपनी सारी गलतफहमियां दूर करना चाहती हैं।