सनी देओल की फिल्म गदर 2 इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह केवल पांच दिनों में ही सनी देओल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2001 में आई गदर का सीक्वल है। उस समय भी लोगों में फिल्म के लिए इसी तरह की दीवानगी देखने को मिली थी। गदर को भारत के कई लोकेशंस पर शूट किया गया था। इससे जुड़े कई किस्से काफी मशहूर हैं। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं।
Celebs: सितारों की जान के दुश्मन बने फिल्मी किरदार, किसी के गला कटने तक आई बात तो किसी ने लिया पुलिस का साथ
2 of 5
गदर: एक प्रेम कथा
- फोटो : सोशल मीडिया
यह किस्सा फिल्म के ट्रेन वाले सीन की शूटिंग के दौरान का है, जिसमें लाशों से भरे ट्रेन को फिल्माया गया था। शूटिंग के दौरान वहां मौजूद ज्यादातर लोग भावुक हो गए थे। उनमें से एक बूढ़े सरदार जी भी मौजूद थे। इस सीन की शूटिंग के दौरान सरदार जी यह सब देखकर अपने आंसुओं पर काबू नहीं पा सके और और प्लेटफार्म की कुर्सी पर बैठकर लगातार अपना सिर पीट रहे थे।
3 of 5
गदर: एक प्रेम कथा
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
शूटिंग खत्म होने के बाद भी सरदार जी लगातार ऐसा किए जा रहे थे, जिसके बाद अनिल शर्मा वहां पहुंचे और उन्होंने बताया कि सीन अब समाप्त हो चुका है। निर्देशक की बात सुनकर सरदार जी ने सिर उठाया और जब अनिल की तरफ देखा तो उनकी आंखों में आंसू भरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि ऐसा दृश्य उन्होंने पहले भी देखा है। उन्होंने निर्देशक से कहा कि उस समय मेरी उम्र 10 साल थी।
यह किस्सा अनिल शर्मा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया था। बता दें कि गदर 2 की रिलीज से पहले मेकर्स ने हाल ही में गदर की मेकिंग के अनुभव को वीडियो के जरिए साझा किया था। इसमें एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने भी बताया था कि ट्रेन वाले शूट को देखकर ज्यादातर लोग भावुक हो गए थे।
5 of 5
गदर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। छह दिनों में यह फिल्म 250 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। माना जा रहा है कि फिल्म का कलेक्शन आने वाले वीकेंड में 300 करोड़ के पार जा सकता है। यह फिल्म पहले ही हफ्ते में ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है।
Naach Song Out: 'ड्रीम गर्ल 2' का दूसरा गाना 'नाच' रिलीज, पार्टी एंथम में जमी आयुष्मान-अनन्या की जोड़ी