आयुष्मान खुराना बीते लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी में एक्टर के अपोजिट अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने 'दिल का टेलीफोन 2.0' ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया हुआ है। इसी कड़ी में मेकर्स ने फिल्म का दूसरा ट्रैक 'नाच' भी रिलीज कर दिया है।
2 of 5
ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रीम गर्ल 2' का दूसरा गाना 'नाच' एक पार्टी एंथम है। जैसा कि उम्मीद थी, आयुष्मान ने अपने धमाकेदार डांस मूव्स और कातिलाना एक्सप्रेशंस से स्टेज पर आग लगा दी। उनकी को-स्टार अनन्या भी उनके साथ ताल से ताल मिला रही हैं, और दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। जहां अनन्या पीले सेक्विन सूट में अप्सरा लग रही हैं, वहीं आयुष्मान ने सिल्वर कुर्ता पायजामा और जैकेट पहना हुआ है। दोनों के एनर्जेटिक डांस मूव्स ने गाने को आकर्षक बना दिया है।
3 of 5
ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'नाच' गाना बुधवार को रिलीज किया गया, जिसमें आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ट्यूनिंग देखते ही बन रही है। गाने को नकाश अजीज ने अपनी आवाज दी है। साथ ही इसे तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। आयुष्मान ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रैक को साझा करते हुए लिखा, 'आज गली अपनी डांस फ्लोर है! तो नाच।'
Aashiqui: इस फिल्म ने लगाया द्विअर्थी गीतकारों की दुकान पर ताला, चमक गई फिल्म से जुड़े हर सितारे की किस्मत
4 of 5
ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना एक पुरुष और एक पूजा नाम की महिला की दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे। जहां पहली फिल्म में, केवल आयुष्मान की आवाज के मॉड्यूलेशन ने पूजा के चरित्र को जीवंत बना दिया। वहीं, अगली कड़ी में एक्टर ने एक महिला की तरह दिखने के लिए अपना रूप भी बदल लिया है।
Kartik Aaryan: सनी देओल के फैन बन 'गदर 2' देखने थिएटर पहुंचे कार्तिक, उत्साह में लीक कर दिया हैंडपंप वाला सीन
5 of 5
ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया है। वहीं, यह बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह, विजय राज भी लीड रोल में हैं। 'ड्रीम गर्ल 2' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।