जहां अगर कोई कलाकार चकाचौंध की दुनिया से दूर हो जाए तो लोग उन्हें भूल जाते हैं वहीं एक हीरोइन ऐसी है जिसने अपना वजन बढने की वजह से ग्लैमर इंडस्ट्री से खुद को दूर कर लिया और घर में बंद कर लिया। आखिर कौन है ये हीरोइन ?
वजन बढने के बाद फिल्में ना मिलीं तो इस हीरोइन ने खुद को किया घर में कैद
ये हैं रीना रॉय जो शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपने अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहीं। रीना अस्सी के दशक की टॉप हीरोइन थीं जिनके साथ हर निर्देशक और एक्टर काम करने के लिए तरसता था। लेकिन उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ कि टॉप पर रहते हुए ही उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया।
वजन बढने के बाद फिल्में ना मिलीं तो इस हीरोइन ने खुद को किया घर में कैद
कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी करने के लिए फिल्में छोड़ दीं। लेकिन उसकी वजह थी उनका बढता हुआ वजन। एक गंभीर बीमारी के चलते उनका वजन बढकर 122 किलो तक हो गया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने फिल्मों में वापसी की थी लेकिन मोटापे की वजह से उन्हें अच्छी फिल्में नहीं मिलीं और उन्होंने 2000 में पूरी तरह से फिल्मों को अलविदा कह दिया।
वजन बढने के बाद फिल्में ना मिलीं तो इस हीरोइन ने खुद को किया घर में कैद
लगातार बढ रहे वजन ने रीना रॉय की जिंदगी को दूभर बना दिया। इसकी वजह उनकी सूरत और रंगत बिगड़ गई और उन्होंने सभी से दूरी बना ली। उन्हें अच्छी फिल्में भी मिलनी बंद हो गईं और फिर वो जिसका किसी को भी अंदाजा नहीं था। उनमें आत्मविश्वास की कमी आ गई थी। नौबत यहां तक आ गई कि उन्होंने फिर घर से निकलना बंद कर दिया, फंक्शन और बाकी इवेंट्स में जाना बंद कर दिया।
वजन बढने के बाद फिल्में ना मिलीं तो इस हीरोइन ने खुद को किया घर में कैद
मिड-डे के अनुसार, उनके करीबियों ने बताया था कि रीना रॉय ने कैमरे के सामने आने से भी कतरातीं थीं क्योंकि वो चाहतीं थीं कि लोग उन्हें उसी खूबसूरत लुक में देखें जिसके लिए वो जानी जातीं थीं। हालांकि इसके बाद ऐसी खबरें भी आईं कि अपना मोटापा कम करने के लिए रीना रॉय ने सर्जरी भी करवाई लेकिन परिवारवालों ने उन खबरों को सिरे से नकार दिया।