दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ को करणी सेना के विरोध के बावजूद दर्शकों से खूब प्यार मिला। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को जिसने भी देखा वो इस फिल्म की तारीफ किए बिना नहीं रह सका। पद्मावती के किरदार पर बात करते हुए दीपिका ने कहा, 'मैंने खुद को उस रोल के बहुत करीब पाया है लेकिन वो किरदार बहुत गहराई के साथ गढ़ा गया था'। हाल ही में इस फिल्म को संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' के पैरेंट्स ने भी देखा।
मीडिया से बातचीत के दौरान दीपिका ने बताया कि जब वो स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद अपने कमरे में सोने जा रही थी तभी उनके पापा मम्मी का वीडियो कॉल आया। उन्होंने बताया कि मम्मी पापा ने उनसे बातचीत के दौरान जो भी कहा उसने उनकी फिल्म को लेकर उनके विश्वास को और मजबूत कर दिया।
दीपिका ने बताया कि उनके मम्मी पापा ने फोन पर कहा, 'हमें गर्व हैं तुम पर'। दीपिका ने कहा, 'मैं उनकी खुशी उनके चेहरे पर देख सकती थी। उनके लिए पर्दे पर मुझे इस तरह देखना आश्चर्यचकित कर देने वाला था। उनका रिएक्शन था कि ये हमारी बेटी है...
4 of 4
padmaavat
- फोटो : File Photo
दीपिका ने कहा, 'करणी सेना की धमकियों और लगातार हो रहे फिल्म के विरोध के बावजूद मेरे पैरेंट्स को पूरा भरोसा था कि मैं खुद को संभाल सकती हूं'। उन्होंने कहा, 'मेरे माता-पिता ने मुझे और मेरी बहन दोनों को सही और गलत का फर्क करना सिखाया है। सच के साथ डटकर खड़े रहना सिखाया है।